• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

वायदा बाजार में सोने, चांदी की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 2,301 रुपये या 1.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,26,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

  • Money9
  • Last Updated : October 14, 2025, 14:28 IST
  • Follow
"As per technical charts gold and silver are both trading at oversold zone. Momentum indicator RSI is also indicating the same in hourly as well as daily chart. The current levels are the best prices for short term investors," told Khare.
  • Follow

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने व चांदी की कीमत मंगलवार को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका-चीन व्यापार तनाव के फिर से बढ़ने के कारण सुरक्षित निवेश की मांग में वृद्धि हुई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 2,301 रुपये या 1.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,26,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 2,450 रुपये यानी 1.94 प्रतिशत चढ़कर 1,28,220 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 8,055 रुपये या 5.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,62,700 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

इसी तरह, मार्च 2026 में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 9,257 रुपये या छह प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,63,549 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंची।

वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतें नए उच्च स्तर पर पहुंची। दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव एक प्रतिशत से अधिक चढ़कर 4,190.67 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत चार प्रतिशत की बढ़त के साथ 52.49 डॉलर प्रति औंस के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

Published: October 14, 2025, 14:28 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • silver rate

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close