• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

भू-राजनीतिक तनाव के बीच अगले हफ्ते भी मजबूत रह सकती हैं सोना-चांदी की कीमतें

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर बीते सप्ताह सोने का वायदा भाव 3,058 रुपये यानी 2.25 प्रतिशत बढ़कर शुक्रवार को 1,38,819 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.

  • Money9
  • Last Updated : January 11, 2026, 23:06 IST
  • Follow
गोल्ड और सिल्वर
  • Follow

विश्लेषकों के अनुसार, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क नीति पर अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के संभावित फैसले को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण अगले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है.

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका, भारत और जर्मनी जैसे प्रमुख देशों के मुद्रास्फीति के आंकड़े, चीन के व्यापार और निवेश से जुड़े आंकड़े तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी.

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एवं करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा कि कीमती धातुओं में तेजी का रुख जारी रहने की उम्मीद है और कीमतों में हल्की गिरावट निवेश का मौका हो सकती है. बाजार का ध्यान एक बार फिर ट्रंप के शुल्क मामले में उच्चतम न्यायालय की सुनवाई और वैश्विक भू-राजनीतिक हालात पर रहेगा.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर बीते सप्ताह सोने का वायदा भाव 3,058 रुपये यानी 2.25 प्रतिशत बढ़कर शुक्रवार को 1,38,819 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.

एंजेल वन के रिसर्च प्रमुख प्रथमेश माल्या ने कहा कि इस सप्ताह सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन कुल मिलाकर रुझान मजबूत बना रहा और सप्ताह के अंत में कीमतें बढ़त के साथ बंद हुईं.

उन्होंने कहा कि डॉलर की चाल, फेडरल रिजर्व के अगले कदम, महंगाई और रोजगार से जुड़े आंकड़े अल्पकाल में सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करेंगे. तकनीकी आधार पर सोना अगले सप्ताह 1,41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का वायदा भाव बीते सप्ताह 171.3 डॉलर यानी करीब चार प्रतिशत बढ़कर 4,500.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

वहीं, चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली.

एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 16,409 रुपये यानी 6.94 प्रतिशत बढ़ा. कारोबार के दौरान चांदी ने 2,59,692 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ और शुक्रवार को 2,52,725 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतें भी बीते सप्ताह करीब 12 प्रतिशत बढ़कर 79.34 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं.

Published: January 11, 2026, 23:06 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • gold and silver

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close