• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

20000 रुपये महंगा हो गया सोना, एक साल में गोल्ड की कीमतों ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

Gold Price Hike: सोने की कीमतें इस कदर उछली हैं कि सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. भारत में गोल्ड कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. पिछले एक साल में गोल्ड के भाव में बंपर तेजी आई है. गोल्ड के रेट में आ रही तेजी के पीछे क्या फैक्टर्स हैं.

  • Manish Mishra
  • Last Updated : January 24, 2025, 11:41 IST
  • Follow
  • Follow

Gold Price Hike: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमत 170 रुपये बढ़कर 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई. लगातार सातवें दिन सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिला. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, बुधवार को सोने की कीमतें 82,730 पर बंद हुई थीं. साल भर की तेजी ने सोने को 20,180 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा कर दिया. फरवरी 2024 से सोने की कीमतों में 32 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली है. तब सोने की कीमत 62,720 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.

सोने की कीमतों में इजाफा

99.9% और 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत में पिछले हफ्ते 2,320 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 82,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमत में 500 रुपये की गिरावट आई और यह 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. सर्राफा व्यापारी सोने की कीमत में आई इस तेजी की वजह, ज्वेलर्स और रिटेलर्स की ओर से बढ़ी मांग और पॉजिटिव ग्लोबल रुख को बता रहे हैं. फ्यूचर कारोबार में MCX पर फरवरी के सोने के कॉन्ट्रैक्ट 19 रुपये बढ़कर 79,583 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए.

क्यों बढ़ रही है कीमत

कमोडिटी के जानकारों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और महंगाई दर के दबाव के बीच सुरक्षित एसेट की मांग को तेजी से बढ़ावा मिला है. इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों से जियो-पॉलिटिकल फैक्टर को तेजी से बढ़ावा दे रहे हैं.

ट्रंप की कनाडा और मैक्सिको पर संभावित 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा ने व्यापार तनाव को बढ़ा दिया है, जिससे महंगाई दर की चिंताएं बढ़ गई हैं. वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत डॉलर में तय होती है. अमेरिकी करेंसी में गिरावट से अन्य मुद्राओं में भी सोने की कीमत आकर्षक हो जाती है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है.

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड

इंटरनेशनल बाजारों में कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर $13.20 या 0.48% की गिरावट के साथ $2,757.70 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. कॉमेक्स पर चांदी फ्यूचर 1.03% गिरकर $31.10 प्रति औंस पर आ गई .

Published: January 24, 2025, 11:41 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • gold price hike
  • gold rate

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close