• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सोना 458 रुपये की तेजी के साथ 1.10 लाख रुपये के पार, सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

एमसीएक्स पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए सोना वायदा 458 रुपये या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 1,10,047 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

  • Money9
  • Last Updated : September 9, 2025, 11:25 IST
  • Follow
Gold Funds
  • Follow

वैश्विक रुख में तेजी के चलते मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें 458 रुपये की तेजी के साथ 1,10,047 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

श्रम बाजार के निराशाजनक आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच कीमती धातु ने नई ऊंचाइयों को छुआ।

एमसीएक्स पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए सोना वायदा 458 रुपये या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 1,10,047 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोना वायदा 482 रुपये या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 1,09,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा, ”फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के चलते सोना अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले शुक्रवार को अमेरिका में नौकरियों की कमजोर रिपोर्ट के कारण माना जा रहा है कि ब्याज दरों में एक और कटौती होगी।”

विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना वायदा बढ़कर 3,694.75 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Published: September 9, 2025, 11:25 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • gold

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close