• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सोने का वायदा भाव रिकॉर्ड 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम;वैश्विक बाजार में 4800 डॉलर प्रति औंस के पार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 7,774 रुपये या 5.16 प्रतिशत चढ़कर 1,58,339 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

  • Money9
  • Last Updated : January 21, 2026, 15:11 IST
  • Follow
सोने का भाव
  • Follow

सोने के वायदा भाव में बुधवार को 7,774 रुपये का भारी उछाल आया और यह 1,58,339 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की निरंतर मांग से वैश्विक कीमतें 4,800 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गईं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 7,774 रुपये या 5.16 प्रतिशत चढ़कर 1,58,339 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

वायदा कारोबार में सोने की कीमत मंगलवार को 1.5 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर गई थी। सोने की कीमत 16 जनवरी को 1,42,517 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो पिछले तीन सत्र में 15,822 रुपये या 11.10 प्रतिशत चढ़ी है।

चांदी की कीमतों में भी लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही और मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 11,849 रुपये या 3.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,35,521 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘ व्यापार युद्ध से बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक अनिश्चितता के कारण सोने तथा चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही और वे नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।’’

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों द्वारा जोखिम भरे निवेशों से दूर हटने के कारण सुरक्षित निवेशों की मांग में मजबूती आई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स बाजार में सोने के वायदा भाव ने पहली बार 4,800 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का स्तर पार कर लिया। फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 113.4 अमेरिकी डॉलर या 2.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,880.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

कॉमेक्स पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का वायदा भाव 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 94.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले सत्र में 95.53 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

Published: January 21, 2026, 15:11 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • gold

Related

  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद में होटल कमरों के किरायों में 400 प्रतिशत तक का उछाल
  • पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल
  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close