• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सोने में मजबूती बने रहने की संभावना, चांदी में स्थिरता संभवः विश्लेषक

मेर ने कहा, 'कमजोर रुपये और सुरक्षित निवेश की मांग से घरेलू बाजार में सोने को समर्थन मिला। हालांकि शुक्रवार को ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने से सोने की कीमतों में कुछ नरमी आई।'

  • Money9
  • Last Updated : January 18, 2026, 23:17 IST
  • Follow
गोल्ड और सिल्वर
  • Follow

सुरक्षित निवेश की मांग और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से नीतिगत दर में कटौती की उम्मीदों के चलते आने वाले सप्ताह में सोने की कीमतों में तेजी का रुख बने रहने की संभावना है, जबकि तेज उछाल के बाद चांदी में कारोबार कुछ हद तक स्थिर या सीमित दायरे में रह सकता है। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

विश्लेषकों ने कहा कि निवेशकों की नजर अगले सप्ताह वैश्विक स्तर पर जारी होने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी। इनमें प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मुद्रास्फीति के आंकड़े, निजी उपभोग व्यय सूचकांक, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि और बेरोजगारी भत्ते से जुड़े दावे शामिल हैं।

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा शोध) प्रणव मेर ने कहा कि चीन से आने वाले आर्थिक आंकड़े औद्योगिक धातुओं के लिहाज से अहम होंगे। इसके अलावा, विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन और व्यापार शुल्कों से जुड़े अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी बाजार की दिशा तय करने वाले कारक होंगे।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर बीते सप्ताह सोने का वायदा भाव 3,698 रुपये यानी 2.7 प्रतिशत बढ़ा। इस दौरान सोने ने बुधवार को 1,43,590 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर भी हासिल किया।

मेर ने कहा, ‘कमजोर रुपये और सुरक्षित निवेश की मांग से घरेलू बाजार में सोने को समर्थन मिला। हालांकि शुक्रवार को ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने से सोने की कीमतों में कुछ नरमी आई।’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव पिछले सप्ताह 94.5 डॉलर यानी 2.09 प्रतिशत चढ़कर शुक्रवार को 4,595.4 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। सप्ताह के दौरान यह 4,650.50 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया।

एंजेल वन के उप उपाध्यक्ष (शोध) प्रथमेश माल्या ने कहा, ‘भू-राजनीतिक तनाव, कमजोर डॉलर, कम बॉन्ड प्रतिफल और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद से सोने को समर्थन मिल रहा है।’

माल्या ने एमसीएक्स पर सोने के भाव 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और वैश्विक बाजार में 4,750 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना भी जताई।

जहां तक चांदी का सवाल है तो इसने बीते सप्ताह जोरदार तेजी दिखाई। एमसीएक्स पर इसके भाव करीब 14 प्रतिशत यानी 35,037 रुपये बढ़ गए और यह 2,92,960 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई।

वैश्विक बाजार में भी चांदी 11.6 प्रतिशत बढ़कर 88.53 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

विश्लेषकों का मानना है कि लंबी तेजी के बाद चांदी में सीमित सुधार या ठहराव की स्थिति देखने को मिल सकती है। हालांकि चांदी को लेकर दीर्घकालिक रुझान सकारात्मक बना हुआ है।

इनक्रेड मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय कुप्पा ने कहा कि चांदी में लंबी तेजी के बाद ठहराव या कीमतों में हल्की गिरावट की स्थिति आना स्वाभाविक है लेकिन इससे व्यापक रुझान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

Published: January 18, 2026, 23:17 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • gold and silver

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close