• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

Gold price hike: सोना हुआ महंगा, कीमत में भारी बढ़ोतरी, जानें क्या है ताजा रेट

मार्च डिलीवरी वाले चांदी के अनुबंध 667 रुपये या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 91,223 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए. वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स सोना वायदा 26.40 डॉलर प्रति औंस या लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 2,708.70 डॉलर प्रति औंस हो गया.

  • Money9
  • Last Updated : January 15, 2025, 19:43 IST
  • Follow
  • Follow

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 220 रुपये बढ़कर 80,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 80,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. हालांकि, बुधवार को चांदी 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही. 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 220 रुपये बढ़कर 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मंगलवार को यह 80,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.

व्यापारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा मांग और विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के कारण सोने में तेजी आई. इस बीच, एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध 470 रुपये या 0.6 प्रतिशत बढ़कर 78,626 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए. एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट – कमोडिटी एंड करेंसी जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कमजोर डॉलर इंडेक्स के कारण सोने में सकारात्मक खरीदारी देखी गई.

मार्च डिलीवरी वाले चांदी के अनुबंध 667 रुपये या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 91,223 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए. वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स सोना वायदा 26.40 डॉलर प्रति औंस या लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 2,708.70 डॉलर प्रति औंस हो गया.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि यूएस उत्पादक मूल्य सूचकांक के नरम आंकड़ों के बाद यूएस डॉलर में आई गिरावट से बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी आई, जिससे यूएस डॉलर में हाल ही में आई तेजी को थामने में मदद मिली. गांधी ने कहा कि बाजार सहभागियों का ध्यान अब बुधवार को जारी होने वाली उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) रिपोर्ट पर है. उन्होंने कहा कि अगर सीपीआई अनुमान से कम आता है, तो फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ सकती है और इससे कीमती धातुओं को और अधिक लाभ होगा.

चांदी वायदा 1.30 प्रतिशत बढ़ा

एशियाई बाजार में चांदी वायदा 1.30 प्रतिशत बढ़कर 30.75 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. एबन्स होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, निवेशक फेडरल रिजर्व के तीन अधिकारियों के आगामी भाषणों पर भी बारीकी से नजर रखेंगे, जो फेड की ब्याज दर दिशा के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करेंगे. पीली धातु के बाजार परिदृश्य पर, ऑग्मोंट में शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि, नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से मुद्रास्फीति बढ़ सकती है, जिसका असर सोने की कीमतों और बाजार के मूड पर पड़ेगा.

Published: January 15, 2025, 19:43 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • gold price

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close