• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सोना 200 रुपये बढ़कर 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी भी चमकी

बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतें 700 रुपये बढ़कर 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं. पिछले बंद भाव में चांदी 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

  • Money9
  • Last Updated : April 24, 2025, 18:41 IST
  • Follow
Gold Funds
  • Follow

स्टॉकिस्ट एवं आभूषण विक्रेताओं की तरफ से लिवाली आने और कमजोर डॉलर के कारण बृहस्पतिवार को दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी.

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने ने ऐतिहासिक एक लाख रुपये के स्तर से बुधवार को ‘यू-टर्न’ लिया था और 2,400 रुपये घटकर 99,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था.

वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये बढ़कर 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछला बंद भाव 98,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

अमेरिकी वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने बुधवार को कहा कि अमेरिका और चीन के बीच मौजूदा व्यापार गतिरोध कुछ समय तक जारी रह सकता है.

इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि चीन के लिए अगले ‘‘दो से तीन सप्ताह’’ में नई शुल्क दरें मिल सकती हैं.

जिंस बाजार के विशेषज्ञों के मुताबिक, ट्रंप और बेसेंट की टिप्पणियों से सोना में अब तक के उच्चतम स्तर से तकनीकी सुधार के तहत आई गिरावट के बाद सुरक्षित-निवेश विकल्प के बतौर सर्राफा मांग को पुनर्जीवित करने में मदद मिली है.

इस बीच, बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतें 700 रुपये बढ़कर 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं. पिछले बंद भाव में चांदी 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

एलकेपी सिक्योरिटीज में जिंस और मुद्रा के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘सोना 1,000 रुपये से अधिक की बढ़त के साथ खुला और एमसीएक्स पर 95,700 रुपये पर पहुंच गया, क्योंकि कॉमेक्स सोना 3,300 डॉलर से ऊपर मजबूती से टिका रहा. ट्रंप प्रशासन के लहजे में तेज बदलाव के बाद आया नया उछाल दर्शाता है कि चीन के साथ कोई ठोस व्यापार वार्ता शुरू होने से पहले शुल्क अभी भी बातचीत का केंद्रीय हिस्सा बना रह सकता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘कूटनीतिक प्रगति में यह देरी, चीन की आधिकारिक प्रतिक्रिया के बारे में अनिश्चितता के साथ, जोखिम की धारणा को बढ़ाए रखना जारी रखती है. चीन ने अभी तक व्यापार चर्चाओं पर कोई मजबूत या स्पष्ट रुख जारी नहीं किया है, जो भू-राजनीतिक धुंध को बढ़ाता है.’’

वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 47.16 डॉलर यानी 1.43 प्रतिशत बढ़कर 3,335.50 डॉलर प्रति औंस हो गया.

अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में मुनाफावसूली के कारण अल्पकालिक गिरावट के बाद तेजी आई क्योंकि धातु रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई. ट्रंप के ताजा बयान से अमेरिकी आर्थिक परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ी है.’’

कोटक सिक्योरिटीज में सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा कि बेरोजगारी लाभ दावों और टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर सहित आगामी अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़े सर्राफा कीमतों की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं.

एशियाई कारोबारी अवधि में हाजिर चांदी 0.48 प्रतिशत गिरकर 33.42 डॉलर प्रति औंस रह गई.

Published: April 24, 2025, 18:41 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • gold price

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close