• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सोना 550 रुपये बढ़कर 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी स्थिर

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक - कमोडिटीज, सौमिल गांधी ने कहा कि व्यापार युद्ध के फिर से शुरू होने की आशंका बढ़ने के कारण सोने ने कल के नुकसान को उलट दिया और मंगलवार को बढ़त दर्ज की गई.

  • Money9
  • Last Updated : July 8, 2025, 19:03 IST
  • Follow
Gold Funds
  • Follow

स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 550 रुपये बढ़कर 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है.

सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 98,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.

सर्राफा संघ ने बताया कि 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 500 रुपये बढ़कर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया.

इसके अलावा, चांदी की कीमतें मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में भी 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर अपरिवर्तित रहीं.

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 11.42 डॉलर या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,325.09 डॉलर प्रति औंस रह गया.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक – कमोडिटीज, सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘व्यापार युद्ध के फिर से शुरू होने की आशंका बढ़ने के कारण सोने ने कल के नुकसान को उलट दिया और मंगलवार को बढ़त दर्ज की गई. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जापान और दक्षिण कोरिया से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की योजना की घोषणा के बाद बाजार की धारणा बदली है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह निर्णय राष्ट्रपति ट्रंप की अमेरिकी व्यापार नीतियों में सुधार की व्यापक पहल को दर्शाता है, जिसने बाजारों में लगातार अनिश्चितता पैदा की है. ऐसे में सुरक्षित-निवेश वाली परिसंपत्ति सोने के लिए माहौल अनुकूल हो जाता है.’’

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि निवेशक अमेरिकी व्यापार वार्ता, फेडरल रिजर्व की टिप्पणी और ताजा मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर बारीकी से नजर रखेंगे, जिससे सोने की आगे की चाल तय होगी.

एंजेल वन के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक (जिंस और मुद्राएं) तेजस शिग्रेकर के अनुसार, सोना एक महत्वपूर्ण हेज वाली परिसंपत्ति बना हुआ है. उन्होंने कहा, ‘‘जून से डॉलर कमजोर हुआ है, जिससे ग्राहकों के लिए सोने की मांग बढ़ गई है. खासकर चीन और भारत जैसे विकासशील देशों सहित विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंक की खरीद के कारण भी दीर्घकालिक मांग बनी हुई है.’’

उन्होंने कहा कि एक अस्थायी विराम के बाद, ईटीएफ प्रवाह फिर से शुरू हो गया है, और आभूषण बाजारों में मजबूत हाजिर मांग जारी है.

Published: July 8, 2025, 19:03 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • 24 carat gold price

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close