• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

केंद्रीय बैंक के रुख, भू-राजनीतिक कारणों से सोने में उथल-पुथल की आशंका: विश्लेषक

जेएम फाइनेंशियल के उपाध्यक्ष प्रणव मेर के अनुसार, ''हाल ही में सोने की कीमतें दस हफ्तों में पहली बार गिर गईं. इसका कारण निवेशकों के मुनाफा वसूली, भारत और चीन में कमजोर मांग तथा मजबूत अमेरिकी डॉलर है.''

  • Money9
  • Last Updated : October 26, 2025, 20:57 IST
  • Follow
  • Follow

अगले हफ्ते घरेलू बाजार में सोने की कीमतें कुछ हद तक स्थिर रह सकती हैं. विशेषज्ञों ने कहा कि निवेशक प्रमुख केंद्रीय बैंकों की बैठकों और वैश्विक व्यापार घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं.

उन्होंने कहा कि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति और फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयान पर खास नजर रखेंगे.

जेएम फाइनेंशियल के उपाध्यक्ष प्रणव मेर के अनुसार, ”हाल ही में सोने की कीमतें दस हफ्तों में पहली बार गिर गईं. इसका कारण निवेशकों के मुनाफा वसूली, भारत और चीन में कमजोर मांग तथा मजबूत अमेरिकी डॉलर है.”

उन्होंने कहा कि भारत में खरीदार कीमतें और गिरने की उम्मीद में कम खरीद रहे हैं, जबकि चीन और सिंगापुर में कम कीमतों ने खरीदारी बढ़ा दी.

एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 3,557 रुपये की गिरावट आई.

एंजेल वन के प्रथमेश माल्या ने कहा, ”सोने में यह गिरावट निवेशकों के मुनाफा वसूली करने और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में सुधार के संकेतों के कारण आई.”

एमकेए ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की शोध विश्लेषक रिया सिंह ने कहा, ”इस सप्ताह सोने में एक दशक में सबसे तेज छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई. यह मुख्य रूप से तकनीकी कारणों से हुई, क्योंकि कीमतें 4,300 डॉलर प्रति औंस के ऊपर टिक नहीं पाईं.”

उन्होंने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में आशावाद और मजबूत डॉलर ने सोने में निवेश को सीमित किया.

रिया सिंह ने कहा, ”हालांकि कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन सोने का दीर्घकालिक नजरिया मजबूत है. अमेरिकी बजटीय घाटा, केंद्रीय बैंकों का डॉलर से दूर होना और भू-राजनीतिक जोखिम सोने के लिए सकारात्मक बने रहेंगे.”

चांदी में भी हाल ही में तेजी के बाद गिरावट आई. एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 9,134 रुपये (5.83 प्रतिशत) कम हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 3.02 प्रतिशत गिर गई.

रिया सिंह ने कहा, ”चांदी का दीर्घकालिक दृष्टिकोण मजबूत है, क्योंकि सौर ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन जैसे उद्योगों में मांग बढ़ रही है.”

Published: October 26, 2025, 20:57 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • gold

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close