• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

थम सकती है सोने की तेजी, फेडरल रिजर्व के नीति फैसले पर निवेशकों की नजर

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के - जिंस एवं मुद्रा शोध के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, ''सोने की कीमतों में सकारात्मक गति जारी रही और यह लगातार चौथे सप्ताह बढ़त के साथ बंद हुआ.

  • Money9
  • Last Updated : September 14, 2025, 22:47 IST
  • Follow
Gold Funds
  • Follow

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के 17 सितंबर को नीति फैसले से पहले सोने की कीमतों में तेजी कुछ थम सकती है, लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि आगे चलकर इस कीमती धातु की चमक बरकरार रहेगी. उन्होंने कहा कि कारोबारी शुल्क प्रभाव का आकलन करने के लिए व्यापार मुद्रास्फीति के आंकड़ों, ब्रिटेन और यूरो क्षेत्र सहित प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के मुद्रास्फीति के आंकड़ों, और बैंक ऑफ इंग्लैंड तथा बैंक ऑफ जापान की मौद्रिक नीति बैठकों पर नजर रखेंगे.

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के – जिंस एवं मुद्रा शोध के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, ”सोने की कीमतों में सकारात्मक गति जारी रही और यह लगातार चौथे सप्ताह बढ़त के साथ बंद हुआ. हालांकि सप्ताह के मध्य में बढ़त की गति कुछ धीमी हो गई. पिछले चार हफ्तों में कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी के बाद निवेशक और कारोबारी अब सतर्क हो गए हैं और मौजूदा कीमतों पर नए तेजी के सौदे जोड़ने से हिचक रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया और रूस-यूक्रेन में भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है. मेर ने कहा कि सोना-चांदी की कीमतों के सकारात्मक बने रहने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों पर है. ऐसे में कीमतों में कुछ समेकन देखने को मिल सकता है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक 16 सितंबर को शुरू होगी और 17 सितंबर को नीति निर्णय की घोषणा की जाएगी. एंजल वन के प्रथमेश माल्या ने कहा कि अमेरिका में भारतीय आयात पर लगाए गए 50 प्रतिशत के शुल्क और हाल के हफ्तों में रूस-यूक्रेन संघर्ष बढ़ने के चलते यह तेजी आश्चर्यजनक नहीं है.

Published: September 14, 2025, 22:47 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • gold

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close