• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

गूगल ने भारत सुरक्षा अधिकार-पत्र के साथ ऑनलाइन, एआई धोखाधड़ी, डीपफेक के खिलाफ लड़ाई तेज की

गूगल के अनुसार यह अधिकार-पत्र व्यापक परिवेश के साथ मिलकर ऑनलाइन दुनिया की नई चुनौतियों से निपटने का खाका है। इसमें अंतिम उपयोगकर्ता को ऑनलाइन धोखाधड़ी और घोटालों से सुरक्षित रखना, सरकार और उद्यम बुनियादी ढांचे के लिए साइबर सुरक्षा और जिम्मेदारी से एआई का निर्माण करना शामिल है।

  • Money9
  • Last Updated : June 17, 2025, 21:41 IST
  • Follow
गूगल
  • Follow

गूगल ने मंगलवार को भारत के लिए अपना सुरक्षा अधिकार-पत्र जारी किया। यह ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगाम लगाने, कृत्रिम और भ्रामक सामग्री पर अंकुश लगाने, साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार एआई के विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों का हिस्सा है।

गूगल के अनुसार यह अधिकार-पत्र व्यापक परिवेश के साथ मिलकर ऑनलाइन दुनिया की नई चुनौतियों से निपटने का खाका है। इसमें अंतिम उपयोगकर्ता को ऑनलाइन धोखाधड़ी और घोटालों से सुरक्षित रखना, सरकार और उद्यम बुनियादी ढांचे के लिए साइबर सुरक्षा और जिम्मेदारी से एआई का निर्माण करना शामिल है।

यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि साइबर धोखाधड़ी में उल्लेखनीय वृद्धि के संकेत मिले हैं। जालसाज ठगी के लिए बेहद भरोसेमंद योजनाएं बनाने के लिए एआई सामग्री, डीपफेक वीडियो और वॉयस क्लोनिंग जैसी उन्नत तकनीकों का लाभ उठा रहे हैं।

गूगल ब्लॉगपोस्ट के अनुसार, यूपीआई से संबंधित धोखाधड़ी से भारतीयों को 2024 में 1,087 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उद्योग का अनुमान है कि अगर इस पर लगाम नहीं लगाई गई तो 2025 में भारतीय संस्थाओं को साइबर अपराध से 20,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है।

गूगल की उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रबंधक प्रीति लोबाना ने ‘सेफर विद गूगल इंडिया समिट’ में कहा, ”यह डिजिटल सुरक्षा के बारे में है। जैसे-जैसे हम भारत की आर्थिक वृद्धि को गति दे रहे हैं, वैसे-वैसे भरोसा बेहद जरूरी है। डिजिटल परिदृश्य कई संभावनाएं लेकर आता है, लेकिन हम सभी इसके साथ जुड़ी चुनौतियों से भी अवगत हैं।”

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे एआई तेजी से लोगों के डिजिटल जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है, एक सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण हो जाता है।

Published: June 17, 2025, 21:41 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Google

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close