• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सरकार ने कुछ प्रकार के प्लैटिनम आभूषणों के आयात पर लगाया प्रतिबंध

भारत का आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संघ) के साथ एक मुक्त व्यापार समझौता है। थाईलैंड इस 10 राष्ट्र समूह का सदस्य है। भारत-आसियान वस्तुओं पर मुक्त व्यापार समझौते पर 2009 में हस्ताक्षर किये गये थे।

  • Money9
  • Last Updated : November 18, 2025, 14:04 IST
  • Follow
Representative Image
  • Follow

सरकार ने कुछ प्रकार के ‘प्लैटिनम’ आभूषणों के आयात पर अगले साल अप्रैल तक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह कदम मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के दुरुपयोग को रोकने के मकसद से उठाया गया है।

सरकार ने सितंबर में कुछ चांदी के आभूषणों के आयात पर अगले साल 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया था। इस कदम का उद्देश्य थाईलैंड से बिना जड़ाऊ आभूषणों के नाम पर चांदी के आयात पर अंकुश लगाना था।

भारत का आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संघ) के साथ एक मुक्त व्यापार समझौता है। थाईलैंड इस 10 राष्ट्र समूह का सदस्य है। भारत-आसियान वस्तुओं पर मुक्त व्यापार समझौते पर 2009 में हस्ताक्षर किये गये थे।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने नवीनतम अधिसूचना में कहा कि ‘प्लैटिनम’ आभूषणों की आयात नीति को ‘‘तत्काल प्रभाव से 30 अप्रैल 2026 तक ‘मुक्त’ से ‘प्रतिबंधित’ में संशोधित किया गया है।’’

आयातकों को अब इन वस्तुओं के आयात के लिए डीजीएफटी से लाइसेंस लेना होगा।

एक अधिकारी ने बताया कि कुछ व्यापारी शुल्कों में अंतर का फायदा उठाकर और शुल्क को दरकिनार करके जल्दी पैसा कमाने के लिए एफटीए का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए हम इसके जरिये इसी पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए इस तरह के नियंत्रण लागू हैं।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘ …हम व्यापार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इन सभी नियमों से सीख रहे हैं और यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या नियम ऐसी व्यवस्था प्रदान कर सकते हैं जिससे भविष्य में इस प्रकार की अधिसूचनाओं में उलझे बिना ही इसका समाधान किया जा सके।’’

Published: November 18, 2025, 14:04 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • platinum

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close