• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सरकार ने 2025 रबी सत्र के लिए 37.39 लाख टन चना,मसूर की खरीद को दी मंजूरी

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने 2025 रबी विपणन सत्र के लिए 37.39 लाख टन चना तथा मसूर और 28.28 लाख टन सरसों की खरीद को मंजूरी दी है.

  • Money9
  • Last Updated : March 27, 2025, 12:47 IST
  • Follow
रबी सत्र में दलहन खरीद को मिली मंजूरी
  • Follow

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने 2025 रबी विपणन सत्र के लिए 37.39 लाख टन चना तथा मसूर और 28.28 लाख टन सरसों की खरीद को मंजूरी दी है.

सरकार मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के अंतर्गत केंद्रीय नोडल एजेंसियों भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड) और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) के माध्यम से जिंसों की खरीद करेगी, जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात प्रमुख उत्पादक राज्य होंगे.

चौहान ने कहा कि दलहनों की खरीद में 27.99 लाख टन चना और 9.40 लाख टन मसूर शामिल है. उन्होंने राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम पर न की जाए.

खरीफ (ग्रीष्म) दालों के बारे में मंत्री ने कहा कि तुअर की खरीद 2.46 लाख टन तक पहुंच गई है, जिससे 1.71 लाख किसानों को लाभ हुआ है. तुअर, उड़द और मसूर की खरीद आंध्र प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र सहित नौ राज्यों से की जा रही है. चौहान ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना में एमएसपी पर खरीद जारी है. ’’

उत्तर प्रदेश में तुअर की कीमतें वर्तमान में एमएसपी से अधिक हैं और केंद्र नोडल एजेंसियों के जरिये 100 प्रतिशत खरीद के लिए प्रतिबद्ध है. कर्नाटक में खरीद अवधि 30 दिन बढ़ाकर एक मई कर दी गई है.

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए अगले चार वर्षों तक इन दालों की खरीद करने की घोषणा की थी.

Published: March 27, 2025, 12:47 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • pulses

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close