• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सरकार चिप डिजाइन को समर्थन देने पर कर रही विचार: आईटी सचिव कृष्णन

सरकार भारत सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के अगले चरण की रूपरेखा के साथ तैयार है और इसके क्रियान्वयन के लिए आंतरिक रूप से चर्चा चल रही है.

  • Money9
  • Last Updated : March 6, 2025, 20:13 IST
  • Follow
सेमीकंडक्‍टर चिप
  • Follow

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव एस कृष्णन ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार भारत सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के अगले चरण की रूपरेखा के साथ तैयार है और इसके क्रियान्वयन के लिए आंतरिक रूप से चर्चा चल रही है.

कृष्णन ने आईईएसए विजन शिखर सम्मेलन में कहा कि सरकार देश में महत्वाकांक्षी चिप डिजाइन परियोजनाओं के साथ-साथ सेमीकंडक्टर पैकेजिंग डिजाइन का बढ़ावा देने पर भी विचार कर रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘भारत सेमीकंडक्टर मिशन के अगले चरण पर काम जारी है. हमने कई पक्षों के साथ चर्चा की है… कि कार्यक्रम को कैसे डिजाइन किया जाए. डिजाइन और रूपरेखा तैयार है, और सरकार में आंतरिक रूप से विस्तृत चर्चा चल रही है.’’

कृष्णन ने डिजिटल माध्यम से अपने संबोधन में कहा कि आईएसएम के दूसरे चरण में सेमीकंडक्टर उत्पादन के लिए आवश्यक गैसों और अन्य तत्वों के लिए समर्थन प्रदान करने का प्रस्ताव है.

उन्होंने कहा कि आईएसएम के पहले चरण में कुल 76,000 करोड़ रुपये के व्यय का निर्धारण किया गया है. इसमें चिप विनिर्माण और पैकेजिंग इकाइयों के लिए 65,000 करोड़ रुपये, मोहाली में सेमीकंडक्टर लैब के आधुनिकीकरण के लिए 10,000 करोड़ रुपये और डिजाइन आधारित प्रोत्साहन योजना के लिए 1,000 करोड़ रुपये शामिल हैं.

कृष्णन ने कहा, ‘‘हमने वर्तमान में निर्माणाधीन पांच प्रमुख इकाइयों के लिए 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की प्रतिबद्धता जताई है. इसके अलावा, हमारे पास कुछ और परियोजनाएं हैं जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है और उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी.’’

उन्होंने कहा कि फैबलेस परिवेश को और अधिक कुशलता से काम करने के लिए और अधिक सहायता प्रदान करने की आवश्यकता है.

कृष्णन ने कहा, ‘‘डिजाइन आधारित प्रोत्साहन योजना में और बदलाव किए जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह देश में अधिक महत्वाकांक्षी डिजाइन के क्षेत्र में नवोन्मेष और डिजाइन पहल का समर्थन करने की स्थिति में हो….’’

Published: March 6, 2025, 20:13 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • chipmakers

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close