• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

ग्रो के 6,632 करोड़ रुपये के आईपीओ को दूसरे दिन तक 1.64 गुना अभिदान

इस आईपीओ में 1,060 करोड़ रुपये मूल्य के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 55.72 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

  • Money9
  • Last Updated : November 6, 2025, 19:35 IST
  • Follow
  • Follow

स्टॉक ब्रोकिंग फर्म ग्रो की मूल कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को शेयर बिक्री के दूसरे दिन तक 1.64 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ को 59,82,34,950 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि प्रस्तावित शेयरों की संख्या 36,47,76,528 थी, यानी कुल अभिदान 1.64 गुना रहा।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 5.02 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 2.26 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 20 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 2,984 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक जुटाए।

कंपनी का 6,632 करोड़ रुपये का आईपीओ शुक्रवार को बंद होगा।

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 95-100 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है, जिसका लक्ष्य 61,700 करोड़ रुपये (लगभग 7 अरब डॉलर) से अधिक का मूल्यांकन है।

इस आईपीओ में 1,060 करोड़ रुपये मूल्य के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 55.72 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

कंपनी, जिसे पीक एक्सवी, टाइगर कैपिटल और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है, आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग प्रौद्योगिकी विकास और कारोबार विस्तार में करेगी।

ग्रो का शेयर 12 नवंबर को सूचीबद्ध होगा।

Published: November 6, 2025, 19:35 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • IPO

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close