• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

आधी भारतीय कंपनियां एआई पर निर्भर, लेकिन बजट अभी भी कम: रिपोर्ट

रिपोर्ट में पाया गया कि एआई की संभावनाओं में दृढ़ विश्वास के बावजूद इनमें निवेश का स्तर कम बना हुआ है. करीब 95 प्रतिशत कंपनियों का एआई और एमएल (मशीन लर्निंग) बजट, उनके कुल आईटी खर्च के 20 प्रतिशत से कम है.

  • Money9
  • Last Updated : November 16, 2025, 22:12 IST
  • Follow
AI
  • Follow

ईवाई-सीआईआई की एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग आधी भारतीय कंपनियां कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की सक्रिय रूप से तैनाती कर रही हैं. इनमें से 47 प्रतिशत ने बताया कि अब उत्पादन में कई तरह से जनरेटिव एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है.

रिपोर्ट में पाया गया कि एआई की संभावनाओं में दृढ़ विश्वास के बावजूद इनमें निवेश का स्तर कम बना हुआ है. करीब 95 प्रतिशत कंपनियों का एआई और एमएल (मशीन लर्निंग) बजट, उनके कुल आईटी खर्च के 20 प्रतिशत से कम है.

रिपोर्ट के मुताबिक, ”लगभग आधे भारतीय उद्यमों (47 प्रतिशत) के पास अब जनरेटिव एआई (जेनएआई) के उपयोग के कई मामले मौजूद हैं, जबकि 23 प्रतिशत शुरुआती चरण में हैं.”

भारतीय उद्योग एआई को अपने मुख्य व्यावसायिक कार्यक्रमों में शामिल करके मजबूत आत्मविश्वास दिखा रहे हैं. करीब 76 प्रतिशत उद्यमियों का मानना ​​है कि जेनएआई का महत्वपूर्ण व्यावसायिक प्रभाव होगा, और 63 प्रतिशत इसका प्रभावी ढंग से लाभ उठाने के लिए तैयार हैं.

ईवाई-सीआईआई की रिपोर्ट ‘द एआईडिया ऑफ इंडिया: आउटलुक 2026’ 20 से अधिक उद्योगों में फैले 200 भारतीय संगठनों के सर्वेक्षण पर आधारित है. इनमें सरकारी निकाय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्टार्टअप, वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) और बहुराष्ट्रीय निगमों की भारतीय शाखाएं शामिल हैं.

एआई और मशीन लर्निंग को लेकर बढ़ते आशावाद के बावजूद इन पर खर्च अपेक्षाकृत सीमित बना हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक 95 प्रतिशत से ज्यादा संगठन अपने आईटी बजट का 20 प्रतिशत से भी कम एआई पर खर्च करते हैं. इससे पता चलता है कि एआई की क्षमता में अत्यधिक भरोसे के बावजूद ज्यादातर कंपनियां इस पर निवेश करने में सावधानी बरत रही हैं.F

Published: November 16, 2025, 22:12 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • AI

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close