• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक ने नौ प्रतिशत, कोटक बैंक ने 16 प्रतिशत ऋण वृद्धि दर्ज की

एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि इस साल 30 सितंबर तक बैंक का प्रबंधनाधीन अग्रिम लगभग 28.6 लाख करोड़ रुपये था, जो 30 सितंबर, 2024 तक 26.3 लाख करोड़ रुपये से लगभग 8.9 प्रतिशत अधिक है.

  • Money9
  • Last Updated : October 4, 2025, 22:10 IST
  • Follow
HDFC Bank
  • Follow

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को कहा कि 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में उसके ऋण नौ प्रतिशत बढ़कर 27.9 लाख करोड़ रुपये हो गए.

देश के सबसे बड़े निजी बैंक की ऋण बही पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 25.6 लाख करोड़ रुपये थी.

एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि इस साल 30 सितंबर तक बैंक का प्रबंधनाधीन अग्रिम लगभग 28.6 लाख करोड़ रुपये था, जो 30 सितंबर, 2024 तक 26.3 लाख करोड़ रुपये से लगभग 8.9 प्रतिशत अधिक है.

बैंक ने कहा कि 30 सितंबर, 2025 तक उसकी कुल जमा राशि लगभग 27.1 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल सितंबर में दर्ज 23.5 लाख करोड़ रुपये से 15.1 प्रतिशत अधिक है.

एक अन्य निजी क्षेत्र के ऋणदाता कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा दिया गया ऋण वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 15.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4.62 लाख करोड़ रुपये हो गया. यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 3.99 लाख करोड़ रुपये था.

कोटक महिंद्रा बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसने कुल जमा राशि में 14.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की.

आईडीबीआई बैंक ने कहा कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.3 लाख करोड़ रुपये का ऋण दिया है.

आईडीबीआई बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि 30 सितंबर, 2024 के अंत तक शुद्ध अग्रिम दो लाख करोड़ रुपये थे.

बैंक ने बताया कि कुल जमा राशि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 2.77 लाख करोड़ रुपये की तुलना में नौ प्रतिशत बढ़कर 3.03 लाख करोड़ रुपये हो गई.

Published: October 4, 2025, 22:10 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • HDFC Bank

Related

  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close