• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सितंबर तिमाही में सर्वाधिक 49 लाख पर्सनल कंप्यूटर की बिक्री, एचपी का दबदबा

कंपनियों के स्तर पर एचपी इंक 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी (13.17 लाख इकाई) के साथ शीर्ष पर रही, हालांकि उसकी हिस्सेदारी पिछले वर्ष के 29 प्रतिशत से घट गई.

  • Money9
  • Last Updated : November 25, 2025, 23:35 IST
  • Follow
कंप्यूटर
  • Follow

देश के पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) बाजार में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान अब तक की सबसे बड़ी तिमाही आपूर्ति दर्ज हुई. इस दौरान कुल 49 लाख इकाइयों की बिक्री हुई. मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.

बाजार शोध कंपनी इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) ने कहा कि पीसी बिक्री में यह वृद्धि त्योहारों के दौरान मिलने वाले भारी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन छूट और उपभोक्ता खरीद रुझानों में आए बदलाव का परिणाम है.

आलोच्य तिमाही के दौरान पारंपरिक पीसी श्रेणी- डेस्कटॉप, नोटबुक (लैपटॉप) और वर्कस्टेशन में सालाना आधार पर 10.1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई.

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्कस्टेशन श्रेणी में सबसे अधिक 14.2 प्रतिशत वृद्धि हुई, जबकि डेस्कटॉप में 11.6 प्रतिशत और नोटबुक में 9.5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई.

सितंबर तिमाही में अगली पीढ़ी के एआई-नोटबुक यानी कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित हार्डवेयर फीचर से लैस लैपटॉप की मांग तेज रही और पहली बार इनकी तिमाही आपूर्ति एक लाख इकाई से ऊपर हो गई.

कंपनियों के स्तर पर एचपी इंक 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी (13.17 लाख इकाई) के साथ शीर्ष पर रही, हालांकि उसकी हिस्सेदारी पिछले वर्ष के 29 प्रतिशत से घट गई.

लेनोवो 18 प्रतिशत (8.91 लाख इकाई) के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि एसर ग्रुप की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत (7.42 लाख इकाई), डेल 14.6 प्रतिशत (7.21 लाख इकाई) और आसुस 10.2 प्रतिशत (5.03 लाख इकाई) रही.

पिछली तिमाही में व्यावसायिक पीसी श्रेणी में 11.4 प्रतिशत वृद्धि हुई, जबकि उपभोक्ता पीसी की बिक्री 28 लाख इकाई के साथ अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई.

इस दौरान ई-कॉमर्स मंचों पर सर्वाधिक बिक्री लैपटॉप की हुई और कुल 9.97 लाख इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई. इनमें एआई क्षमता से लैस लैपटॉप की आपूर्ति सालाना आधार पर 126.5 प्रतिशत बढ़ी.

Published: November 25, 2025, 23:35 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • computers

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close