• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

AI की वजह से खतरे में नौकरियां, 2025 में Microsoft और Amazon जैसी कंपनियां करेंगी छंटनी

2025 की शुरुआत होते ही जॉब जाने का खतरा बढ़ गया है. यूएस की कई कंपनियां छंटनी करने पर विचार कर रही हैं, जिसमें Amazon और Microsoft जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं. इस नौकरी खत्म होने के पीछे सबसे बड़ा कारण AI को बताया जा रहा है.

  • Money9
  • Last Updated : January 12, 2025, 22:19 IST
  • Follow
माइक्रोसॉफ्ट
  • Follow
संयुक्त राज्य अमेरिका में पिछले दो वर्षों में देखी गई छंटनी की लहर 2025 तक जारी रहने की संभावना है. इसका असर टेक्नोलॉजी, मीडिया, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल जैसे क्षेत्रों पर पड़ेगा. इस छंटनी के पीछे आर्थिक चुनौतियां और तेजी से बढ़ती टेक्नोलॉजी, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), प्रमुख कारण हैं. बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर की 41 फीसदी कंपनियां अगले पांच वर्षों में अपने कर्मचारियों की संख्या कम कर सकती हैं. छंटनी करने वाली कंपनियों में कई बड़े नाम शामिल हैं.

Microsoft

सत्य नडेला के नेतृत्व में माइक्रोसॉफ्ट अपनी अपडेटेड परफॉर्मेंस मैनेजमेंट स्ट्रैटेजी के तहत छंटनी कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने सुरक्षा विभाग को छोड़कर अन्य विभागों में खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को हटाने की योजना बना रही है. कंपनी के प्रवक्ता ने बयान दिया कि, “हम बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभा पर ध्यान केंद्रित करते हैं और जब कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा होता है, तो हम उचित कार्रवाई करते हैं.”

Amazon

अमेजन के सीईओ एंडी जैसी ने घोषणा की है कि करीब 14,000 मैनेजरियल भूमिकाओं को खत्म किया जाएगा, ताकि ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाई जा सके. इस छंटनी से कंपनी को सालाना 3 बिलियन डॉलर की बचत की उम्मीद है.

The Washington Post

मीडिया कंपनी वॉशिंगटन पोस्ट ने अपने 4 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है. यह निर्णय डिजिटल पाठकों की घटती संख्या और वित्तीय नुकसान के कारण लिया गया है. हालांकि, यह छंटनी केवल बिज़नेस फंक्शन से संबंधित है और न्यूजरूम इससे प्रभावित नहीं होगा.

BlackRock

ग्लोबल इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन ब्लैक रॉक अपने 21,000 कर्मचारियों में से 200 की छंटनी करने की योजना बना रही है. हालांकि, छंटनी के बावजूद कंपनी 2025 में 2,000 नए कर्मचारियों को जोड़ने की उम्मीद कर रही है.

अन्य कंपनियां

इनके अलावा, कई अन्य कंपनियां भी छंटनी करने पर विचार कर रही हैं. Bridgewater Associates ने अपने 7 फीसदी कर्मचारियों को पहले ही निकाल दिया है. Ally Financial ने 11,000 कर्मचारियों में से 500 को हटाने का निर्णय लिया है.

AI के कारण नौकरी पर संकट

नौकरी में छंटनी के पीछे बेहतर टेक्नोलॉजी, खासकर AI की भूमिका महत्वपूर्ण है. ड्रॉपबॉक्स, गूगल, और IBM जैसी कंपनियां पहले ही AI के इंटिग्रेशन के कारण नौकरियों में कटौती की घोषणा कर चुकी हैं. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे के मुताबिक, आने वाले समय में AI के कारण कई कंपनियां कर्मचारियों की संख्या में और कमी कर सकती हैं.
Published: January 12, 2025, 22:19 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Artifical intelligence

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close