• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

ICICI Pru म्यूचुअल फंड ने वैश्विक निवेशकों के लिए भारत केंद्रित फंड की घोषणा की, गिफ्ट सिटी में खोला नया ऑफिस

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेस सेंटल, गिफ्ट सिटी, गुजरात (आईएफएससी शाखा) में एक शाखा खोली है. आईएफएससी शाखा ने आईएफएससीए (निधि प्रबंधन) के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण से पंजीकृत निधि प्रबंधन इकाई (रिटेल) के रूप में पंजीकरण प्राप्त किया है

  • Money9
  • Last Updated : August 25, 2025, 15:12 IST
  • Follow
ICICI Pru AMC
  • Follow

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेस सेंटल, गिफ्ट सिटी, गुजरात (आईएफएससी शाखा) में एक शाखा खोली है. आईएफएससी शाखा ने आईएफएससीए (निधि प्रबंधन) के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण से पंजीकृत निधि प्रबंधन इकाई (रिटेल) के रूप में पंजीकरण प्राप्त किया है, ताकि विभिन्न प्रतिबंधित योजनाओं/खुदरा योजनाओं/एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों के लिए निधि प्रबंधन गतिविधियां और आईएफएससी विनियमों के अनुसार संचालित की जा सकें. यह विस्तार, म्यूचुअल फंड के वैश्विक पूंजी भंडार और भारत में निवेश के अवसरों के बीच एक पुल के रूप में कार्य करने के उद्देश्य को दर्शाता है.

इस अवसर पर, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी की आईएफएससी शाखा ने भारत के वित्तीय बाजार में अंतर्राष्ट्रीय पूंजी लाने के लिए अपनी पहली प्रतिबंधित योजना पर से परदा उठाया है. उद्घाटन के अवसर पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी लिमिटेड के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नवीन अग्रवाल ने कहा कि हमारा मानना​​ है कि भारत अपनी विकास यात्रा में पीढ़ीगत बदलाव के मुहाने पर है, जो मजबूत जनसांख्यिकी, तेजी से बढ़ते शहरीकरण, डिजिटल-फर्स्‍ट अर्थव्यवस्था और दूरगामी नीतिगत सुधारों पर आधारित है.

उन्‍होंने कहा कि यह भारतीय बाजारों में निवेश करने के इच्छुक लॉन्‍ग टर्म निवेशकों के लिए एक अवसर पेश करता है. गिफ्ट सिटी में एएमसी की शाखा की स्थापना के साथ हम निवेशकों के लिए इक्विटी, फिक्स्ड इनकम, वैकल्पिक और हाइब्रिड पेशकशों के माध्यम से भारत में निवेश करने के लिए एक वैश्विक प्रवेश द्वार बनाना चाहते हैं.

आईएफएससी शाखा का उद्देश्य वैश्विक निवेशकों के साथ जुड़ाव को सुगम बनाने के लिए एक केंद्र के रूप में कार्य करना है. गिफ्ट सिटी के बुनियादी ढांचे और आईएफएससीए के वैश्विक स्तर पर मानकीकृत नियामक ढांचे का लाभ उठाकर, आईएफएससी शाखा भारत के पूंजी बाजारों तक निर्बाध, पारदर्शी और टैक्‍स एफीशिएंट पहुंच प्रदान करने का प्रयास करती है.

Published: August 25, 2025, 15:11 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • ICICI Pru AMC

Related

  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद में होटल कमरों के किरायों में 400 प्रतिशत तक का उछाल
  • पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल
  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close