• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

आयकर विभाग ने अडानी सीमेंट की इकाई एसीसी पर लगाया 23 करोड़ रुपये का जुर्माना

आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2015-16 के लिए कथित तौर पर ‘‘आय का गलत विवरण प्रस्तुत करने’’ के लिए 14.22 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं आकलन वर्ष 2018-19 के लिए ‘‘आय कम बताने’’ के मामले में 8.85 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

  • Money9
  • Last Updated : October 3, 2025, 15:36 IST
  • Follow
  • Follow

आयकर विभाग ने एसीसी लिमिटेड पर कुल 23.07 करोड़ रुपये के दो अलग-अलग जुर्माने लगाए हैं। अदाणी समूह की यह कंपनी अपीलीय प्राधिकारियों के समक्ष इस जुर्माने को चुनौती देगी।

आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2015-16 के लिए कथित तौर पर ‘‘आय का गलत विवरण प्रस्तुत करने’’ के लिए 14.22 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं आकलन वर्ष 2018-19 के लिए ‘‘आय कम बताने’’ के मामले में 8.85 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

एसीसी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, ‘‘ कंपनी, निर्धारित समय-सीमा के भीतर आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष अपील दायर करके दोनों आदेशों का विरोध करेगी। साथ ही संबंधित आदेशों के तहत लगाए गए जुर्माने पर रोक लगाने की मांग करेगी।’’

कंपनी को इन जुर्मानों के संबंध में नोटिस एक अक्टूबर 2025 को मिले।

उसने कहा कि इन दंडों का वित्तीय गतिविधि पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

एसीसी, अदाणी सीमेंट का हिस्सा अंबुजा सीमेंट की अनुषंगी कंपनी है। अंबुजा सीमेंट के पास कंपनी में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

आयकर विभाग ने जो नोटिस भेजे हैं वह इसके उद्योगपति गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले समूह का हिस्सा बनने से पहले की अवधि से जुड़े हैं।

अदाणी समूह ने 6.4 अरब अमेरिकी डॉलर के सौदे में स्विट्जरलैंड के होल्सिम समूह से अंबुजा सीमेंट्स और उसकी अनुषंगी कंपनी एसीसी लिमिटेड का सितंबर 2022 में अधिग्रहण किया था।

Published: October 3, 2025, 15:36 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • acc cement

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close