• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

भारत कोकिंग कोल बाजार में सूचीबद्धता के दिन 77 प्रतिशत उछला

इस तरह कोल इंडिया लिमिटेड के स्वामित्व वाली अनुषंगी बीसीसीएल का बाजार मूल्यांकन 18,935.36 करोड़ रुपये रहा।

  • Money9
  • Last Updated : January 19, 2026, 23:38 IST
  • Follow
  • Follow

सार्वजनिक क्षेत्र की भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) का शेयर सोमवार को अपनी बाजार सूचीबद्धता के दिन निर्गम मूल्य से करीब 77 प्रतिशत की तगड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर बीसीसीएल का शेयर 45.21 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ जो 23 रुपये के निर्गम मूल्य से 96.56 प्रतिशत अधिक है। हालांकि बाद में यह मुनाफावसूली होने से थोड़ा गिरकर 40.66 रुपये पर बंद हुआ जो निर्गम मूल्य से 76.78 प्रतिशत अधिक है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यह शेयर निर्गम मूल्य से 95.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। हालांकि कारोबार के अंत में यह 40.58 रुपये पर बंद हुआ जो निर्गम मूल्य से 76.43 प्रतिशत अधिक है।

इस तरह कोल इंडिया लिमिटेड के स्वामित्व वाली अनुषंगी बीसीसीएल का बाजार मूल्यांकन 18,935.36 करोड़ रुपये रहा।

बीसीसीएल ने 1,071 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 21-23 रुपये का मूल्य दायरा तय किया था। इस निर्गम को 146.81 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ संबंधी मसौदा प्रस्ताव के मुताबिक, यह निर्गम कोल इंडिया की तरफ से 46.57 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश पर आधारित था। इसमें नए शेयरों की पेशकश नहीं की गई थी।

Published: January 19, 2026, 23:38 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • IPO

Related

  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद में होटल कमरों के किरायों में 400 प्रतिशत तक का उछाल
  • पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close