• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

भारत ने चीन से आयातित 6 उत्पादों पर लगाया डंपिंग-रोधी शुल्क

राजस्व विभाग के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने इस बारे में अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। विभाग ने कहा कि इन रसायनों के आयात पर डंपिंग-रोधी शुल्क पांच वर्ष के लिए लगाया गया है

  • Money9
  • Last Updated : June 24, 2025, 21:49 IST
  • Follow
भारत चीन
  • Follow

सरकार ने चीन से आयातित छह उत्पादों पर इस महीने डंपिंग-रोधी शुल्क लगाया है। घरेलू कंपनियों को चीन से सस्ते दाम पर आयातित उत्पादों से संरक्षण देने के लिए यह कदम उठाया गया है। ये शुल्क पेडा (खरपतवार नाशक), एसीटोनिट्राइल (दवा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाला रसायन), विटामिन-ए पामिटेट, अघुलनशील सल्फर, सजावटी कागज और टर्टिएयरी बुटाक्साइड पर लगाया गया है।

राजस्व विभाग के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने इस बारे में अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। विभाग ने कहा कि इन रसायनों के आयात पर डंपिंग-रोधी शुल्क पांच वर्ष के लिए लगाया गया है। वाणिज्य मंत्रालय की इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) की सिफारिशों के बाद यह शुल्क लगाया गया है। चीन, रूस और ताइवान से आयातित पेडा पर शुल्क 1,305.6 से 2017.9 डॉलर प्रति टन होगा जबकि एसीटोनिट्राइल पर 481 डॉलर प्रति टन तक का शुल्क लगाया गया है।

इसी तरह सरकार ने चीन, यूरोपीय संघ और स्विट्जरलैंड से आयातित विटामिन-ए पामिटेट पर 20.87 अमेरिकी डॉलर प्रति किलोग्राम तक का शुल्क लगाया है। टायर उद्योग में इस्तेमाल होने वाले अघुलनशील सल्फर के आयात पर 358 अमेरिकी डॉलर प्रति टन तक का शुल्क लगाया है। इसका आयात मुख्य रूप से चीन और जापान से होता है।

पोटैशियम टर्टिएरी बुटाक्साइड पर 1,710 डॉलर प्रति टन का अतिरिक्त आयात शुल्क लगाया गया है। वहीं सजावटी कागज पर 542 डॉलर प्रति टन का डंपिंग-रोधी शुल्क लगाया गया है। डंपिंग रोधी शुल्क विभिन्न देशों द्वारा अपने देश के उद्योगों को सस्ते आयात से संरक्षण के लिए लगाया जाता है। इस शुल्क का उद्देश्य निष्पक्ष व्यापार व्यवहार सुनिश्चित करना और विदेशी उत्पादकों एवं निर्यातकों के मुकाबले घरेलू कंपनियों को समान अवसर उपलब्ध कराना है।

Published: June 24, 2025, 21:49 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • China

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close