• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

मानवीय संवेदना को प्राथमिकता देते हुए भारत को एआई क्षेत्र में नेतृत्व करना चाहिए: अंबानी

अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अंबानी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी भारत की ऊर्जा समस्या के समाधान के बेहद करीब पहुंच चुकी है.

  • Money9
  • Last Updated : December 20, 2025, 23:34 IST
  • Follow
AI
  • Follow

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने शनिवार को कहा कि भारत को कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी देश बनना चाहिए, लेकिन नई प्रौद्योगिकी अपनाते समय मानवीय संवेदना और करुणा को भी उतना ही महत्व देना जरूरी है.

अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अंबानी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी भारत की ऊर्जा समस्या के समाधान के बेहद करीब पहुंच चुकी है.

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास भारत के लिए बड़ी उपलब्धि साबित हो सकते हैं.

अंबानी ने कहा कि रिलायंस की दूरसंचार कंपनी जियो ने अपनी सेवाओं के जरिए भारत को वैश्विक डिजिटल मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है.

उन्होंने कहा, “हमें कृत्रिम मेधा की जरूरत है और भारत को इसमें विश्व में अग्रणी बनना चाहिए, लेकिन सबसे ऊपर हमें संवेदना और करुणा की आवश्यकता है.”

उन्होंने कहा कि बुद्धिमत्ता को मानवीय संवेदना से और समृद्धि को उद्देश्य से जोड़कर भारत दुनिया के सामने विकास का एक नया मॉडल पेश कर सकता है.

अंबानी ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब खुद रिलायंस के भीतर दूरसंचार कारोबार को लेकर संदेह करने वाले लोग थे.

ऊर्जा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अपनी 80 प्रतिशत ऊर्जा जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है और ऊर्जा भंडारण एक बड़ी चुनौती रही है, जबकि देश में सौर ऊर्जा की अपार संभावनाएं मौजूद हैं.

उन्होंने कहा कि रिलायंस अब इस स्थिति को बदलने के करीब है और सौर ऊर्जा को केवल कुछ घंटों के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि दीर्घकालिक समाधान के रूप में उपयोग करने की दिशा में काम कर रही है.

अंबानी ने इन प्रयासों की नींव रखने का श्रेय रिलायंस के निदेशक मंडल के सदस्य आर ए माशेलकर को दिया.

उन्होंने कहा कि इस कारोबार के जरिए रिलायंस स्वच्छ और हरित ऊर्जा को प्रचुर मात्रा में और किफायती तरीके से उपलब्ध कराने का रास्ता दिखाएगी, न केवल भारत को बल्कि दुनिया के कई देशों को.

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में रिलायंस ने खुद को नवाचार आधारित कंपनी के रूप में विकसित करने पर जोर दिया है.

उन्होंने अपने शिक्षक और प्रसिद्ध वैज्ञानिक एम एम शर्मा का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने रिलायंस को केवल कामयाब क्रियान्वयन तक सीमित न रहकर नवाचार पर ध्यान देने की चुनौती दी थी.

अंबानी ने कहा कि पिछले दो दशकों में माशेलकर ने जमीन स्तर पर काम करते हुए रिलायंस को गहन शोध और प्रौद्योगिकी नवाचार वाली कंपनी बनाने में अहम भूमिका निभाई है.

उन्होंने बताया कि कंपनी के कुल कर्मचारियों में से अब एक लाख से अधिक प्रौद्योगिकी पेशेवर हैं.

उन्होंने कहा कि रिलायंस ने नवाचार परिषद और नई ऊर्जा परिषद का गठन किया है, ताकि अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित कंपनी बनने के लक्ष्य को और मजबूत किया जा सके.

Published: December 20, 2025, 23:34 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Ambani

Related

  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद में होटल कमरों के किरायों में 400 प्रतिशत तक का उछाल
  • पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल
  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close