• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता 2026 की पहली छमाही तक लागू होने की उम्मीद: ब्रिटेन उप उच्चायुक्त

फ्लेमिंग ने कहा कि लगभग 20 हजार पन्नों वाला यह समझौता सभी आकार के व्यवसायों को अवसर देने के लिए तैयार किया गया है। इससे विशेष रूप से पश्चिम बंगाल तथा पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के निर्यातकों को लाभ होगा।

  • Money9
  • Last Updated : January 2, 2026, 18:42 IST
  • Follow
Containers stacked at a port. Pic: FreePik
  • Follow

भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) 2026 की पहली छमाही तक लागू होने की उम्मीद है। ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त एंड्रयू फ्लेमिंग ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के बीच साझेदारी के एक नए दौर की शुरुआत होगी।

उन्होंने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में इस समझौते को दोनों सरकारों के बीच अब तक हुआ सबसे ‘व्यापक और महत्वाकांक्षी’ करार बताया।

फ्लेमिंग ने कहा कि लगभग 20 हजार पन्नों वाला यह समझौता सभी आकार के व्यवसायों को अवसर देने के लिए तैयार किया गया है। इससे विशेष रूप से पश्चिम बंगाल तथा पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के निर्यातकों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा, ”यह मुक्त व्यापार समझौता सबसे व्यापक और महत्वाकांक्षी समझौता है, जिस पर मेरी सरकार ने बातचीत की है। मुझे लगता है कि यही बात भारतीय सरकार पर भी लागू होती है।”

उन्होंने क्षेत्रीय व्यवसायों से अपील की कि वे आने वाले लाभों का दोहन करने के लिए अभी से तैयारियां शुरू करें।

भारत ने 24 जुलाई को ब्रिटेन के साथ व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) पर हस्ताक्षर किए थे। यह अब तक का देश का सबसे महत्वाकांक्षी व्यापार समझौता है, जिसमें शुल्क से लेकर प्रौद्योगिकी तक 26 क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस समझौते का उद्देश्य द्विपक्षीय वस्तु और सेवा व्यापार को मौजूदा 56 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 112 अरब अमेरिकी डॉलर तक दोगुना करना है।

Published: January 2, 2026, 18:42 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • trade deal

Related

  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद में होटल कमरों के किरायों में 400 प्रतिशत तक का उछाल
  • पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल
  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close