• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

भारत, अमेरिका व्यापार समझौते को शीघ्र निष्कर्ष तक पहुंचाने के प्रयास तेज करेंगेः विदेश मंत्रालय

शुल्क मुद्दे की वजह से दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई थी. हालांकि शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर सकारात्मक संकेत दिए जाने के बाद स्थिति में सुधार आया है.

  • Money9
  • Last Updated : September 19, 2025, 23:15 IST
  • Follow
  • Follow

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत और अमेरिका ने ‘पारस्परिक रूप से लाभकारी’ व्यापार समझौते को शीघ्र निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए प्रयासों को तेज करने पर सहमति जताई है.

शुल्क मुद्दे की वजह से दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई थी. हालांकि शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर सकारात्मक संकेत दिए जाने के बाद स्थिति में सुधार आया है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रस्तावित व्यापार समझौते पर इस सप्ताह भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच हुई बातचीत ‘सकारात्मक’ रही.

मंगलवार को यह बातचीत अमेरिका के सहायक व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच और भारत के मुख्य वार्ताकार राजेश अग्रवाल के बीच नयी दिल्ली में हुई थी.

जायसवाल ने बताया कि लिंच ने वाणिज्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात कर वार्ता को आगे बढ़ाया.

उन्होंने कहा, ‘‘इन दौरान व्यापार समझौते से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को शीघ्र निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए प्रयास तेज करने का भी फैसला किया.’’

भारत और अमेरिका के रिश्ते उस समय तनावपूर्ण हो गए थे जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर शुल्क को दोगुना कर 50 प्रतिशत कर दिया था. भारत ने इस कदम को ‘अनुचित और असंगत’ बताया था.

Published: September 19, 2025, 23:15 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • india us

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close