• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

भारत 2025 के अंत तक होगा दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्थाः नीति आयोग सदस्य विरमानी

विरमानी ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की प्रक्रिया में है। मुझे व्यक्तिगत रूप से विश्वास है कि 2025 के अंत तक ऐसा हो जाएगा, क्योंकि हमें यह कहने के लिए सभी 12 माह के जीडीपी आंकड़ों की जरूरत है। इसलिए तब तक यह एक पूर्वानुमान ही रहेगा।’’

  • Money9
  • Last Updated : May 26, 2025, 23:20 IST
  • Follow
  • Follow

नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी ने सोमवार को कहा कि भारत वर्ष 2025 के अंत तक जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने अप्रैल में जारी अपनी विश्व आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में कहा था कि भारत के 2025 में 4.19 लाख करोड़ डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ जापान से आगे निकलकर दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।

विरमानी ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की प्रक्रिया में है। मुझे व्यक्तिगत रूप से विश्वास है कि 2025 के अंत तक ऐसा हो जाएगा, क्योंकि हमें यह कहने के लिए सभी 12 माह के जीडीपी आंकड़ों की जरूरत है। इसलिए तब तक यह एक पूर्वानुमान ही रहेगा।’’ इससे पहले नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा था कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

इस बारे में टिप्पणी के लिए कहे जाने पर प्रख्यात अर्थशास्त्री ने कहा, ‘‘यह एक जटिल सवाल है और मुझे वास्तव में नहीं पता कि किसी ने क्या शब्द इस्तेमाल किए हैं। शायद कोई शब्द छूट गया हो या कुछ और हो।’’ सुब्रमण्यम ने हाल ही में आईएमएफ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा था कि आज भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार जापान से बड़ा हो चुका है। सुब्रमण्यम ने कुछ दिन पहले कहा था, ‘‘मैं जब बोल रहा हूं, तब हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। मैं जब बोल रहा हूं, तब हम चार लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था हो चुके हैं।’’

सुब्रमण्यम ने कहा था, ‘‘केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बड़े हैं और अगर हम अपनी योजना और सोच-विचार पर टिके रहते हैं, तो ढ़ाई-तीन साल में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।’’ विरमानी ने इस बयान पर कहा, ‘‘जब हम सार्वजनिक रूप से अर्थव्यवस्थाओं के आकार पर चर्चा करते हैं, तो आमतौर पर अमेरिकी डॉलर की मौजूदा कीमतों का इस्तेमाल करते हैं। जब हम अर्थव्यवस्था की तुलना करते हैं, तो हम आमतौर पर ऐसा वार्षिक जीडीपी के संदर्भ में करते हैं।’’

विरमानी ने कहा कि अप्रैल में जारी अपनी रिपोर्ट में मुद्राकोष ने एक सटीक संख्या दी थी जिससे पता चला कि 2025 के पूरे साल के लिए भारत की जीडीपी जापान की तुलना में अधिक हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कहूंगा कि मुझे ऐसा होने का पूरा विश्वास है। लेकिन सटीक आंकड़ा शायद जनवरी या फरवरी तक उपलब्ध नहीं हो पाएगा, क्योंकि हम पूरे वर्ष की बात कर रहे हैं।’’

मौजूदा कीमतों पर भारत की जीडीपी वर्ष 2025 (वित्त वर्ष 2025-26) के लिए 4.187 लाख करोड़ डॉलर होने की उम्मीद है, जो जापान की संभावित जीडीपी 4.186 लाख करोड़ डॉलर से थोड़ा अधिक होगी। आईएमएफ ने कहा था कि भारत की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होकर 2025 में 2,880 डॉलर हो जाएगी जबकि 2013-14 में यह 1,438 डॉलर थी।

Published: May 26, 2025, 23:20 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • GDP

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close