• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

भारतीय आयातकों ने आगामी त्यौहारों से पहले बढ़ाई पाम तेल की खरीदारी

देसाई ने कहा कि आईवीपीए वनस्पति तेल क्षेत्र पर सरकार द्वारा जल्द ही अधिसूचित किए जाने वाले नए नियमों का स्वागत करता है।

  • Money9
  • Last Updated : July 31, 2025, 15:12 IST
  • Follow
मांग में आई गिरावट
  • Follow

भारतीय वनस्पति तेल आयातक आगामी त्योहारों से पहले पाम तेल की खरीद बढ़ा रहे हैं क्योंकि वैश्विक कीमतों में गिरावट से त्योहारी अवधि में अपेक्षित मांग में वृद्धि को पूरा करना लागत प्रभावी हो गया है।

भारतीय वनस्पति तेल उत्पादक संघ (आईवीपीए) के अध्यक्ष सुधाकर देसाई ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में बताया कि कच्चे खाद्य तेलों पर आयात शुल्क को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करने से उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है। अन्यथा कीमतें अधिक होतीं।

उन्होंने कहा कि शुल्क में कटौती का असर खुले तेलों के दाम पर दो दिन के भीतर दिखने लगा लेकिन ‘पैक्ड’ तेलों पर इसका असर दिखने में 25 दिन तक का समय लगता है।

देसाई ने कहा कि आईवीपीए वनस्पति तेल क्षेत्र पर सरकार द्वारा जल्द ही अधिसूचित किए जाने वाले नए नियमों का स्वागत करता है।

असंगठित क्षेत्र के विपरीत, संगठित क्षेत्र को इसे लागू करने में कोई समस्या नहीं होगी।

देसाई ने कहा, ‘‘ तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जुलाई में हमें अच्छा आयात देखने को मिल रहा है। लोग त्योहारों से पहले खरीदारी कर रहे हैं। पिछले तीन महीनों में मांग ठंडी थी और अब त्योहारों की मांग से इसमें तेजी आई है।’’

सितंबर में शुरू हो रही दुर्गा पूजा और उसके साथ अन्य प्रमुख त्योहारों के आने से खाद्य तेल की खपत आम तौर पर बढ़ जाती है। इस दौरान घरों में पकवान और मिठाई अधिक बनाई जाती है जिससे घरेलू बाजार के लिए किफायती पाम तेल का आयात महत्वपूर्ण हो जाता है।

खाद्य तेल के आयात में पिछले छह महीनों में करीब एक लाख टन की गिरावट आई है, लेकिन अगले छह महीनों में इसमें सुधार होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर खाद्य तेल का आयात कमोबेश पिछले साल के बराबर ही रहेगा।’’

भारत ने 2023-24 के तेल वर्ष के दौरान 1.6 करोड़ टन आयात किया।

जैव ईंधन उत्पादन वैश्विक स्तर पर खाद्य तेल की कीमतों को प्रभावित करने वाला एक प्रमुख कारक बन गया है। वैश्विक उत्पादन का 21 प्रतिशत अब अमेरिका, ब्राजील और इंडोनेशिया सहित शीर्ष उत्पादक देशों में जैव ईंधन के उपयोग की ओर मोड़ दिया गया है।

इंडोनेशिया के संभावित बी50 बायोडीजल अधिदेश के कारण ईंधन उत्पादन के लिए सालाना 1.5-1.6 करोड़ टन अतिरिक्त पाम ऑयल की खपत हो सकती है जिससे खाद्य आपूर्ति और भी कम हो जाएगी।

देसाई ने इस बात पर जोर दिया कि उत्पादक देशों के नीतिगत फैसले भारत की आयात लागत को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ जैव ईंधन का आकार कीमतों को नियंत्रित करता रहता है।’’

Published: July 31, 2025, 15:12 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • palm oil

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close