• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

दिसंबर में आएगा रेलवे का सुपर एप! करेगा टिकट बुकिंग, पूछताछ, खाना ऑर्डर से लेकर हर काम

भारतीय रेलवे (Indian Railways) जल्द अपना सुपर ऐप लॉन्च करने की तैयारी में हैं. एक ऐसा ऐप जहां एक ही जगह पर भारतीय रेलवे से जुड़ी सारी सुविधाएं मिल जाएंगी.

  • Money9
  • Last Updated : November 4, 2024, 13:44 IST
  • Follow
भारतीय रेल का आएगा सुपर ऐप
  • Follow

भारतीय रेलवे (Indian Railways) जल्द अपना सुपर ऐप लॉन्च करने की तैयारी में हैं. एक ऐसा ऐप जहां एक ही जगह पर भारतीय रेलवे से जुड़ी सारी सुविधाएं मिल जाएंगी. जानकारी के मुताबिक इस सुपर ऐप को आगामी दिसंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

सुपर ऐप में क्या मिलेगा?

अभी आप टिकट बुकिंग के लिए IRCTC पर जाते हैं, ट्रेन का टाइमिंग देखने के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर जाते हैं, फिर फीडबैक या शिकायत के लिए 139 नबंर अलग सुविधा है. यानी रेलवे से जुड़ी कई सर्विसेस आपको एक जगह पर न मिलते हुए अलग-अलग जगहों पर मिलती हैं. सुपर ऐप इन्हीं को एक जगह पर लाकर खड़ा कर देगा.

इस सुपर ऐप पर आप टिकट भी खरीद पाएंगे, प्लेटफॉर्म टिकट भी मिल जाएगा, ट्रेन का टाइमिंग भी देख सकेंगे. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है कि इस ऐप को बनाने के लिए भारतीय रेलवे के लिए काम करने वाली दो कंपनी CRIS और IRCTC एक साथ काम कर रहे हैं. बता दें कि CRIS भारतीय रेलवे को टेक्निकल सपोर्ट देती है.

वर्तमान में क्या व्यवस्था है?

फिलहाल रेलवे यात्रियों को अलग-अलग ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल करना होता है. जैसे टिकट के लिए IRCTC, केटरिंग के लिए IRCTC eCatering, फीडबैक या सहायता के लिए रेल मदद (Rail Madad), अनरिजर्व टिकट के लिए UTS और ट्रेन को ट्रैक करने के लिए NTES का इस्तेमाल करना पड़ता है.

प्रॉफिट में हैं IRCTC

बता दें कि IRCTC ऐप को 10 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं. वित्त वर्ष 2023-24 में IRCTC का नेट प्रॉफिट 1,111 करोड़ रहा और 4,270 करोड़ का रेवेन्यु दर्ज किया है. UTS ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं.

Published: November 4, 2024, 13:44 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Indian Railway

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close