• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.7 अरब डॉलर घटकर 687 अरब डॉलर पर

पिछले कुछ सप्ताह से विदेशीमुद्रा भंडार में गिरावट का रुख देखा जा रहा है। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.62 अरब डॉलर घटकर 689.73 अरब डॉलर रह गया था।

  • Money9
  • Last Updated : November 14, 2025, 18:16 IST
  • Follow
फिर घट गया देश का विदेशी मुद्रा भंडार
  • Follow

देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात नवंबर को समाप्त सप्ताह में 2.69 अरब डॉलर घटकर 687.03 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पिछले कुछ सप्ताह से विदेशीमुद्रा भंडार में गिरावट का रुख देखा जा रहा है। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.62 अरब डॉलर घटकर 689.73 अरब डॉलर रह गया था।

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सात नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.45 अरब डॉलर घटकर 562.14 अरब डॉलर रह गईं।

डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड व येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है।

आरबीआई ने बताया कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 19.5 करोड़ डॉलर घटकर 101.53 अरब डॉलर रहा।

विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 5.1 करोड़ डॉलर घटकर 18.59 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत का आरक्षित भंडार 4.77 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित बना रहा।

Published: November 14, 2025, 18:16 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • forex reserve

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close