• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 700 अरब डॉलर के पार: आरबीआई आंकड़े

डॉलर के रूप में व्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं में मूल्य वृद्धि या मूल्यह्रास के प्रभाव शामिल होते हैं।

  • Money9
  • Last Updated : January 23, 2026, 18:01 IST
  • Follow
  • Follow

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि 16 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14.16 अरब डॉलर बढ़कर 701.36 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इससे पिछले सप्ताह में कुल मुद्रा भंडार 39.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 687.19 अरब डॉलर हो गया था।

मुद्रा भंडार सितंबर 2024 में 704.89 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन हाल के दिनों में इस पर दबाव देखा गया। खासकर तब जब रुपये में अत्यधिक उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग किया गया।

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार 16 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, जो भंडार का एक प्रमुख हिस्सा हैं, 9.65 अरब डॉलर बढ़कर 560.51 अरब डॉलर हो गईं।

डॉलर के रूप में व्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं में मूल्य वृद्धि या मूल्यह्रास के प्रभाव शामिल होते हैं।

आरबीआई ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 4.62 अरब डॉलर बढ़कर 117.45 अरब डॉलर हो गया।

शीर्ष बैंक ने बताया कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3.5 करोड़ डॉलर घटकर 18.70 अरब डॉलर रह गए।

शीर्ष बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित स्थिति भी 7.3 करोड़ डॉलर घटकर 4.68 अरब डॉलर रह गई।

Published: January 23, 2026, 18:01 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • forex reserve

Related

  • रेरा से पहले की अटकी आवासीय परियोजनाओं के लिए विशेष कोष का प्रस्ताव: मनोहर लाल
  • इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्टार्टअप बैंकिंग नेटवर्क का किया विस्तार
  • वैश्विक वृद्धि में भारत का 16 प्रतिशत योगदान, बनेगा दुनिया का नया वृद्धि इंजनः मोदी
  • अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धी दाम पर कच्चा तेलः गोयल
  • इंडिगो को जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित मामले में मिला 1.27 करोड़ रुपये के जुर्माने का नोटिस
  • बैंक अधिकतम 75 प्रतिशत अधिग्रहण राशि को कर सकेंगे वित्तपोषितः आरबीआई

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close