• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अगले कुछ वर्षों में 7.5 प्रतिशत तक जा सकती है भारत की वृद्धि दरः सीईए नागेश्वरन

समीक्षा में कहा गया कि कर कानूनों के सरलीकरण और नियामकीय सुधारों के लिए केंद्र एवं राज्यों की भागीदारी वाली उच्च-स्तरीय समितियों के गठन से नियामकीय स्पष्टता और स्थिरता की दिशा में संकेत मिलता है.

  • Money9
  • Last Updated : January 29, 2026, 18:52 IST
  • Follow
Sitharaman had earlier said that the government is ready to do everything required to revive and support economic growth hit by the Covid-19 pandemic.
  • Follow

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर भारत विनिर्माण, निर्यात प्रतिस्पर्धा और प्रक्रिया सुधारों पर जोर देता है तो आने वाले कुछ वर्षों में देश की संभावित आर्थिक वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

संसद में पेश की गई आर्थिक समीक्षा 2025-26 में देश की संभावित वृद्धि दर के अनुमान को तीन साल पहले अनुमानित 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया गया है।

नागेश्वरन ने संसद में आर्थिक समीक्षा पेश होने के बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, ‘यदि हम विनिर्माण और निर्यात में प्रतिस्पर्धी क्षमता हासिल करने में सफल रहते हैं और भूमि एवं लागत सब्सिडी में प्रक्रियागत सुधारों को आगे बढ़ाते हैं और विनिर्माण लागत को भी कम कर लेते हैं तो अगले कुछ वर्षों में संभावित वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत या आठ प्रतिशत तक पहुंच सकती है।’

उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पहले पेश की गई आर्थिक समीक्षा में भारतीय अर्थव्यवस्था की अधिकतम संभावित वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत आंकी गई थी, लेकिन सुधारों की रफ्तार तेज होने से मध्यम अवधि में यह सालाना सात-आठ प्रतिशत तक बढ़ सकती है।

नागेश्वरन ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में मध्यम अवधि की वृद्धि से जुड़े कई क्षेत्रों में सुधारों की रफ्तार मजबूत हुई है।

आर्थिक समीक्षा के मुताबिक, उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों को उदार बनाने और लॉजिस्टिक सुधार जैसे विनिर्माण-केंद्रित उपायों से उत्पादन क्षमता के सृजन को समर्थन मिला है। इन प्रयासों को भौतिक और डिजिटल अवसंरचना में सतत सार्वजनिक निवेश का भी सहारा मिला है, जिससे प्रभावी पूंजीगत व्यय जीडीपी के करीब चार प्रतिशत तक पहुंच गया है।

समीक्षा में कहा गया कि कर कानूनों के सरलीकरण और नियामकीय सुधारों के लिए केंद्र एवं राज्यों की भागीदारी वाली उच्च-स्तरीय समितियों के गठन से नियामकीय स्पष्टता और स्थिरता की दिशा में संकेत मिलता है।

आर्थिक समीक्षा ने अगले वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि 6.8 से लेकर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है, जो सुधारों के समेकित प्रभावों पर आधारित है। यह अनुमान चालू वित्त वर्ष के लिए 7.4 प्रतिशत वृद्धि के आकलन से थोड़ा कम है।

घरेलू मुद्रा में हाल की तेज गिरावट के बीच समीक्षा कहती है कि रुपये का मौजूदा मूल्यांकन भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद को पूरी तरह प्रतिबिंबित नहीं करता है और रुपया अपनी वास्तविक क्षमता से नीचे है।

हालांकि, कम मूल्यांकन वाला रुपया अमेरिकी शुल्कों के असर को आंशिक रूप से संतुलित करता है और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से फिलहाल मुद्रास्फीति बढ़ने का भी जोखिम नहीं है। लेकिन रुपये में कमजोरी से निवेशकों में कुछ हिचक जरूर देखी जा रही है।

आर्थिक समीक्षा के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की वृद्धि संभावनाएं अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के अनुमानों से बेहतर हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 6.4 प्रतिशत जबकि विश्व बैंक एवं एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 6.5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया है।

Published: January 29, 2026, 18:52 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Economic Survey

Related

  • रेरा से पहले की अटकी आवासीय परियोजनाओं के लिए विशेष कोष का प्रस्ताव: मनोहर लाल
  • इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्टार्टअप बैंकिंग नेटवर्क का किया विस्तार
  • वैश्विक वृद्धि में भारत का 16 प्रतिशत योगदान, बनेगा दुनिया का नया वृद्धि इंजनः मोदी
  • अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धी दाम पर कच्चा तेलः गोयल
  • इंडिगो को जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित मामले में मिला 1.27 करोड़ रुपये के जुर्माने का नोटिस
  • बैंक अधिकतम 75 प्रतिशत अधिग्रहण राशि को कर सकेंगे वित्तपोषितः आरबीआई

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close