• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

इंडिगो को अगले साल 10 फरवरी तक उड़ान संचालन पूरी तरह बहाल होने की उम्मीद

इंडिगो ने नियामक को सूचित किया कि सुधारात्मक कार्रवाई जारी है और 10 फरवरी, 2026 तक पूरी तरह स्थिर उड़ान संचालन बहाल हो जाएगा जबकि अगले कुछ दिनों में और उड़ानें रद्द होने की आशंका है.

  • Money9
  • Last Updated : December 4, 2025, 22:04 IST
  • Follow
  • Follow

गहरे परिचालन संकट से गुजर रही इंडिगो ने बृहस्पतिवार को विमानन नियामक डीजीसीए को सूचित किया कि वह आठ दिसंबर से उड़ानों की संख्या कम करेगी और 10 फरवरी, 2026 तक पूरी तरह से स्थिर संचालन बहाल हो जाएगा.

इंडिगो की उड़ानों में पिछले कुछ दिनों में आए व्यवधान की पृष्ठभूमि में नागर विमानन मंत्रालय और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन कंपनी के अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की.

डीजीसीए ने एक बयान में कहा कि उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) मानदंडों के दूसरे चरण के कार्यान्वयन में गलत निर्णय और योजनागत अंतराल के कारण उड़ानों में व्यवधान हुआ क्योंकि चालक दल की जरूरतें अपेक्षा से अधिक हो गईं.

यह बयान ऐसे समय में आया है जब विभिन्न हवाई अड्डों पर 500 से अधिक उड़ानें रद्द की गई हैं.

इंडिगो ने नियामक को सूचित किया कि सुधारात्मक कार्रवाई जारी है और 10 फरवरी, 2026 तक पूरी तरह स्थिर उड़ान संचालन बहाल हो जाएगा जबकि अगले कुछ दिनों में और उड़ानें रद्द होने की आशंका है.

विमान कंपनी व्यवधानों को दूर करने के लिए आठ दिसंबर से उड़ानों का संचालन कम कर देगी.

डीजीसीए ने इंडिगो से एक विस्तृत खाका पेश करने को कहा है जिसमें विमान में चालक दल की भर्ती के लिए अनुमानित योजना के साथ चालक दल के प्रशिक्षण, ‘रोस्टर’ पुनर्गठन, सुरक्षा-जोखिम आकलन और शमन उपायों की योजना शामिल हो.

बयान के मुताबिक, ‘‘इंडिगो को उड़ान परिचालन को सामान्य करने के लिए एफडीटीएल में आवश्यक छूट संबंधी जानकारी डीजीसीए के समक्ष समीक्षा के लिए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.’’

Published: December 4, 2025, 22:04 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • IndiGo

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close