• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

आईटीसी का मुनाफा जून तिमाही में 5,343.41 करोड़ रुपये पर

कंपनी ने बयान में कहा कि जून तिमाही के उसके नतीजे तुलनीय नहीं हैं क्योंकि उसने 13 जून, 2025 को श्रेष्ठा नेचुरल बायोप्रोडक्ट्स की पूरी शेयर पूंजी हासिल कर ली थी, जिसके पास 24 मंत्रा ऑर्गेनिक ब्रांड का स्वामित्व है.

  • Money9
  • Last Updated : August 1, 2025, 22:28 IST
  • Follow
ITC
  • Follow

विभिन्न कारोबार क्षेत्रों से जुड़ी आईटीसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 5,343.41 करोड़ रुपये रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत लाभ 5,176.99 करोड़ रुपये रहा था. आईटीसी लिमिटेड ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जून तिमाही में उसकी परिचालन आय 23,129.35 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 19,350.08 करोड़ रुपये थी.

कंपनी ने बयान में कहा कि जून तिमाही के उसके नतीजे तुलनीय नहीं हैं क्योंकि उसने 13 जून, 2025 को श्रेष्ठा नेचुरल बायोप्रोडक्ट्स की पूरी शेयर पूंजी हासिल कर ली थी, जिसके पास 24 मंत्रा ऑर्गेनिक ब्रांड का स्वामित्व है. बयान के अनुसार, “इस प्रकार, जून तिमाही के लिए समूह और ‘एफएमसीजी अन्य’ खंड के वित्तीय परिणामों में 13 जून, 2025 से एसएनबीपीएल और उसकी अनुषंगी कंपनियों के परिणाम शामिल हैं और इसलिए वे पिछली अवधियों के साथ तुलनीय नहीं हैं.”

कोलकाता मुख्यालय वाली इस कंपनी का कुल खर्च जून तिमाही में 16,752.31 करोड़ रुपये रहा. जून तिमाही के दौरान इसकी कुल आय (अन्य आमदनी समेत) 23,811.56 करोड़ रुपये रही. आईटीसी ने अपने आय विवरण में कहा कि कंपनी की “आईटीसी इन्फोटेक इंडिया, सूर्या नेपाल और आईटीसी होटल्स के नेतृत्व वाली समूह कंपनियों का प्रदर्शन मज़बूत रहा है.” जून तिमाही में कुल एफएमसीजी कारोबार, जिसमें सिगरेट भी शामिल है, से इसकी आय 15,354.30 करोड़ रुपये रही.

आईटीसी का ‘सिगरेट’ से राजस्व 9,553.86 करोड़ रुपये और ‘एफएमसीजी अन्य’ खंड से 5,800.44 करोड़ रुपये रहा. ‘एफएमसीजी अन्य’ व्यवसाय में ब्रांडेड पैकेज्ड खाद्य पदार्थ जैसे स्टेपल, भोजन, स्नैक्स, डेयरी और पेय पदार्थ, बिस्कुट और केक, चॉकलेट, कॉफी और कन्फेक्शनरी, शिक्षा और स्टेशनरी उत्पाद; व्यक्तिगत देखभाल उत्पाद; सुरक्षा माचिस और अगरबत्ती आदि शामिल हैं.

Published: August 1, 2025, 22:28 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • ITC

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close