• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

मूल्यवर्धित कृषि उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना: आईटीसी

कंपनी की योजना मसालों, कॉफी, फ्रोजेन समुद्री उत्पादों और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों समेत कई मूल्य श्रृंखलाओं में विस्तार करने की है.

  • Money9
  • Last Updated : July 8, 2025, 19:00 IST
  • Follow
ITC
  • Follow

विविध कारोबार वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने कहा है कि उसके कृषि व्यवसाय का रणनीतिक ध्यान अपने मूल्यवर्धित कृषि उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करके वृद्धि में तेजी लाने पर बना हुआ है.

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उसके कृषि कारोबार का दायरा और परिचालन कई गुना बढ़ा है और वर्तमान में 22 राज्यों में इसका वार्षिक प्रवाह 35 लाख टन से अधिक का है.

कंपनी की योजना मसालों, कॉफी, फ्रोजेन समुद्री उत्पादों और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों समेत कई मूल्य श्रृंखलाओं में विस्तार करने की है.

आईटीसी के कृषि कारोबार खंड का राजस्व वर्ष 2024-25 में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 19,753 करोड़ रुपये हो गया.

वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने मिर्च, जीरा, हल्दी और धनिया जैसे मसालों में खरीदारों के लिए पसंदीदा आपूर्ति श्रृंखला भागीदार के रूप में स्थिति मजबूत की है.

कंपनी ने कहा कि वह अपने जैविक और एकीकृत फसल प्रबंधन कार्यक्रमों को बढ़ाना जारी रखे हुए है और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कई राज्यों में जैविक खेती का विस्तार कर रही है.

कंपनी ने कहा कि उसने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों, खासकर यूरोप और पश्चिम एशिया में अपनी उपस्थिति मजबूत की है.

Published: July 8, 2025, 19:00 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • diversified portfolio

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close