• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

लैम्बोर्गिनी इंडिया ने 2025 में 111 इकाइयां बेचीं, एसयूवी बिक्री सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़ी

कंपनी ने एक बयान में कहा कि लैम्बोर्गिनी इंडिया ने 2025 में कुल 111 कारों की आपूर्ति की, जो लक्जरी ऑटोमोटिव क्षेत्र के चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद ब्रांड के निरंतर लचीलेपन और मजबूत बाजार प्रासंगिकता को दर्शाता है।

  • Money9
  • Last Updated : January 20, 2026, 22:42 IST
  • Follow
ऑटो सेल्‍स डाटा
  • Follow

‘सुपर लक्जरी’ कार बनाने वाली इटली की कंपनी ऑटोमोबिली लैम्बोर्गिनी ने मंगलवार को कहा कि पिछले साल भारत में उसकी बिक्री मामूली रूप से घटकर 111 इकाई रही, जबकि 2024 में उसने 113 इकाइयां बेची थीं।

कंपनी ने 2025 में दुनिया भर में 10,747 इकाइयों की आपूर्ति की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि लैम्बोर्गिनी इंडिया ने 2025 में कुल 111 कारों की आपूर्ति की, जो लक्जरी ऑटोमोटिव क्षेत्र के चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद ब्रांड के निरंतर लचीलेपन और मजबूत बाजार प्रासंगिकता को दर्शाता है।

बयान में कहा गया कि यह साल ‘सुपर एसयूवी’ खंड में शानदार प्रदर्शन का रहा, जिसमें सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। यह भारत में लैम्बोर्गिनी के एसयूवी पोर्टफोलियो की बढ़ती मांग की पुष्टि करता है।

कंपनी ने बताया कि यह वृद्धि हाइब्रिड तकनीक अपनाने की दिशा में ब्रांड की यात्रा के प्रति ग्राहकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं के साथ तालमेल बिठाने की क्षमता को दर्शाती है। अब भारतीय सड़कों पर करीब 800 लैम्बोर्गिनी कारें दौड़ रही हैं।

ऑटोमोबिली लैम्बोर्गिनी के चेयरमैन और सीईओ स्टीफन विंकेलमन ने कहा, ”चुनौतीपूर्ण बाजार स्थितियों के बावजूद, हमें 2025 में हासिल किए गए परिणामों पर बहुत गर्व है, जो एक जटिल वैश्विक वातावरण में भी लैम्बोर्गिनी की विशिष्ट पहचान बनाने की क्षमता की पुष्टि करते हैं।”

Published: January 20, 2026, 22:42 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Lamborghini

Related

  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद में होटल कमरों के किरायों में 400 प्रतिशत तक का उछाल
  • पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल
  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close