• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

भूस्खलन प्रभावित जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफा यातायात के लिए बहाल

कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला यह राजमार्ग रविवार तड़के बादल फटने और भारी बारिश बाद हुए भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया था। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को एकतरफा यातायात के लिए चालू कर दिया गया है।’’

  • Money9
  • Last Updated : April 23, 2025, 18:06 IST
  • Follow
  • Follow

भूस्खलन प्रभावित जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को तीन दिन बाद बुधवार को एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया, जबकि फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कटरा से नयी दिल्ली के लिए एक विशेष ट्रेन शुरू की गई है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला यह राजमार्ग रविवार तड़के बादल फटने और भारी बारिश बाद हुए भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया था।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को एकतरफा यातायात के लिए चालू कर दिया गया है।’’

इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि श्री माता वैष्णो देवी (एसएमवीडी) कटरा स्टेशन से नयी दिल्ली के लिए एक विशेष ट्रेन सेवा शुरू की गई है, ताकि फंसे हुए यात्रियों की मदद की जा सके और यात्रियों की बढ़ी हुई भीड़ को समायोजित किया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रशासन सभी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और सभी से सहयोग करने तथा आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह करता है।’’

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हजारों पर्यटकों ने कश्मीर छोड़ना शुरू कर दिया है तथा अधिकारी पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पर्यटकों का पलायन देखना बेहद दुखद है।

Published: April 23, 2025, 15:12 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Highway

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close