• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

एलआईसी की व्यक्तिगत प्रीमियम आय जून में 14.6 प्रतिशत बढ़ी

एलआईसी ने जून, 2025 में व्यक्तिगत प्रीमियम के रूप में 5,313 करोड़ रुपये एकत्र किए, जबकि निजी क्षेत्र की 25 कंपनियों ने कुल मिलाकर 8,408 करोड़ रुपये जुटाए.

  • Money9
  • Last Updated : July 10, 2025, 20:09 IST
  • Follow
LIC
  • Follow

सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की व्यक्तिगत प्रीमियम खंड से आय जून में 14.60 प्रतिशत बढ़ी है. जीवन बीमा परिषद के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि निजी क्षेत्र की सभी जीवन बीमा कंपनियों की कुल प्रीमियम आय में इस दौरान 12.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

एलआईसी ने जून, 2025 में व्यक्तिगत प्रीमियम के रूप में 5,313 करोड़ रुपये एकत्र किए, जबकि निजी क्षेत्र की 25 कंपनियों ने कुल मिलाकर 8,408 करोड़ रुपये जुटाए.

एलआईसी द्वारा इस दौरान जारी की गईं कुल पॉलिसी की संख्या 12.49 लाख रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 14.65 लाख थी. व्यक्तिगत पॉलिसियों की श्रेणी में, एलआईसी ने जून, 2025 के लिए 12.48 लाख पॉलिसियां जारी कीं, जबकि 2024 में इसी माह में यह संख्या 14.62 लाख थी. समूह पॉलिसियां जून में 1,290 हो गईं, जो पिछले साल इसी माह में 2,827 थीं.

समूह प्रीमियम आय में, एलआईसी ने 22,087 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले साल जून की तुलना में सात प्रतिशत कम है. निजी क्षेत्र की कंपनियों की समूह प्रीमियम आय 19 प्रतिशत घटकर 5,315 करोड़ रुपये रह गई.

जून में एलआईसी की कुल प्रीमियम आय 3.43 प्रतिशत घटकर 27,395 करोड़ रुपये रह गई. निजी क्षेत्र की कंपनियों की कुल प्रीमियम आय 2.45 प्रतिशत घटकर 13,722 करोड़ रुपये रही.

Published: July 10, 2025, 20:09 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • LIC

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close