• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

लोढ़ा डेवलपर्स 2025-26 की दूसरी छमाही में 14 हजार करोड़ रुपये की आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लोढ़ा डेवलपर्स ने 8,300 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पेश की थीं, जबकि दूसरी तिमाही में यह आंकड़ा 4,900 करोड़ रुपये रहा।

  • Money9
  • Last Updated : November 30, 2025, 17:32 IST
  • Follow
Image- TV9
  • Follow

रियल्टी कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 14,000 करोड़ रुपये की 15 आवासीय परियोजनाएं शुरू करने की योजना बना रही है।

मुंबई स्थित लोढ़ा डेवलपर्स देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। यह लोढ़ा ब्रांड के तहत संपत्तियां बेचती है।

कंपनी ने निवेशक प्रस्तुति में बताया कि लोढ़ा डेवलपर्स 2025-26 की दूसरी छमाही में 15 परियोजनाएं पेश करने की योजना बना रही है, जिसके तहत एक करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ये परियोजनाएं मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), पुणे और बेंगलुरु में स्थित हैं।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लोढ़ा डेवलपर्स ने 8,300 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पेश की थीं, जबकि दूसरी तिमाही में यह आंकड़ा 4,900 करोड़ रुपये रहा।

प्रस्तुति में कहा गया, ‘‘दूसरी छमाही में शहरों में बड़ी पेशकश की योजना है। हम वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 21,000 करोड़ रुपये के पूर्व-बिक्री के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’’

Published: November 30, 2025, 17:32 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • BSE Real Estate

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close