• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था 2024-25 में 7.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगी: आर्थिक समीक्षा

समीक्षा में कहा गया है कि संशोधित अनुमानों के अनुसार, 2023-24 के दौरान अखिल भारतीय बाजार मूल्य पर जीडीपी में महाराष्ट्र की बाजार मूल्य पर जीएसडीपी का हिस्सा सबसे अधिक 13.5 प्रतिशत होगा.

  • Money9
  • Last Updated : March 7, 2025, 16:55 IST
  • Follow
maharashtra economic growth
  • Follow

महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2024-25 के अग्रिम अनुमानों के अनुसार 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है. शुक्रवार को विधानसभा में पेश, सरकार की बजट-पूर्व आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में यह कहा गया.

रिपोर्ट को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पेश किया, जिनके पास वित्त विभाग भी है. समीक्षा में कहा गया है कि 2024-25 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है.

वित्त वर्ष 2024-25 में कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों, उद्योग और सेवा क्षेत्रों में क्रमशः 8.7 प्रतिशत, 4.9 प्रतिशत और 7.8 प्रतिशत की दर से वृद्धि होने की उम्मीद है.

आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि 2023-24 के लिए बाजार मूल्य पर जीएसडीपी (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) 40,55,847 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जो 2022-23 में 36,41,543 करोड़ रुपये रही थी. इसमें कहा गया है कि 2023-24 के लिए वास्तविक जीएसडीपी 24,35,259 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जबकि 2022-23 के लिए यह 22,55,708 करोड़ रुपये रही थी.

समीक्षा में कहा गया है कि संशोधित अनुमानों के अनुसार, 2023-24 के दौरान अखिल भारतीय बाजार मूल्य पर जीडीपी में महाराष्ट्र की बाजार मूल्य पर जीएसडीपी का हिस्सा सबसे अधिक 13.5 प्रतिशत होगा.

समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य में प्रति व्यक्ति आय 3,09,340 रुपये रहने का अनुमान है, जबकि 2023-24 के लिए 2,78,681 रुपये रही थी.

Published: March 7, 2025, 16:55 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Maharashtra

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close