• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

महिंद्रा की दिसंबर में वाहन बिक्री 25 प्रतिशत बढ़कर 86,090 इकाई

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शेयर बाजार को बृहस्पतिवार को दी सूचना में बताया कि दिसंबर 2025 में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 50,946 इकाई हो गई जबकि 2024 दिसंबर में यह 41,424 इकाई थी।

  • Money9
  • Last Updated : January 1, 2026, 13:17 IST
  • Follow
𝗠𝗮𝗵𝗶𝗻𝗱𝗿𝗮 𝗮𝗻𝗱 𝗠𝗮𝗵𝗶𝗻𝗱𝗿𝗮 - Two brothers J.C. and K.C. Mahindra, along with Malik Ghulam Mohammed, set up initially "𝗠𝗮𝗵𝗶𝗻𝗱𝗿𝗮 𝗮𝗻𝗱 𝗠𝗼𝗵𝗮𝗺𝗺𝗲𝗱" in 1945 as a steel trading firm. When Mohammed immigrated to Pakistan to serve as the country’s first finance minister, it was renamed Mahindra and Mahindra Ltd.
  • Follow

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की दिसंबर 2025 में निर्यात सहित कुल बिक्री सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 86,090 इकाई हो गई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शेयर बाजार को बृहस्पतिवार को दी सूचना में बताया कि दिसंबर 2025 में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 50,946 इकाई हो गई जबकि 2024 दिसंबर में यह 41,424 इकाई थी।

इसमें कहा गया कि घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 24,786 रही जो 2024 दिसंबर की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है।

एमएंडएम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (मोटर वाहन विभाग) नलिनीकांत गोल्लागंटा ने कहा, ‘‘ कैलेंडर वर्ष 2025 सकारात्मक रुख के साथ समाप्त हुआ, जिसमें महिंद्रा ने एसयूवी और एलसीवी दोनों खंड में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की जो कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।’’

कृषि उपकरण व्यवसाय में, दिसंबर 2025 में ट्रैक्टर की कुल बिक्री 31,859 इकाई रही जबकि 2024 की इसी अवधि में यह 22,943 इकाई थी। घरेलू ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 30,210 इकाई रही जबकि दिसंबर 2024 में यह 22,019 इकाई थी।

कंपनी ने बताया कि दिसंबर 2025 में निर्यात इकाई रहा जो दिसंबर 2024 की तुलना में 78 प्रतिशत अधिक है।

एमएंडएम के कृषि उपकरण व्यवसाय के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, ‘‘ खरीफ की फसल कटाई के बाद अनुकूल फसल पैदावार से बाजार में नकदी प्रवाह की उपलब्धता में सुधार हुआ है। इसके अलावा मौसम की अनुकूल स्थिति और जलाशयों में पानी का पर्याप्त स्तर होने से रबी की बुवाई के रकबे में वृद्धि हुई है जिससे आने वाले महीनों में ट्रैक्टर की मांग बनी रहने की उम्मीद है।’’

Published: January 1, 2026, 13:17 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Mahindra

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close