• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण 1.65 लाख करोड़ रुपये घटा

समीक्षाधीन सप्ताह में सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

  • Money9
  • Last Updated : June 15, 2025, 23:27 IST
  • Follow
  • Follow

स्थानीय शेयर बाजार में सुस्ती के रुख के बीच बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से 1,65,501.49 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,070.39 अंक या 1.30 प्रतिशत टूट गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 47,075.97 करोड़ रुपये घटकर 14,68,777.88 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 30,677.44 करोड़ रुपये घटकर 10,10,375.63 करोड़ रुपये पर आ गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 21,516.63 करोड़ रुपये घटकर 19,31,963.46 करोड़ रुपये रही। वहीं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 18,250.85 करोड़ रुपये घटकर 7,07,186.89 करोड़ रुपये रह गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के बाजार पूंजीकरण में 16,388.4 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह घटकर 5,44,893.71 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 15,481.22 करोड़ रुपये घटकर 10,50,413.33 करोड़ रुपये रहा। एलआईसी की बाजार हैसियत 13,693.62 करोड़ रुपये घटकर 5,93,379.66 करोड़ रुपये पर आ गई। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 2,417.36 करोड़ रुपये घटकर 5,80,052.09 करोड़ रुपये रहा। इस रुख के उलट टीसीएस की बाजार हैसियत 22,215.06 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,190.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इन्फोसिस का मूल्यांकन 15,578.3 करोड़ रुपये बढ़कर 6,65,318.03 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का स्थान रहा।

Published: June 15, 2025, 23:27 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Sensex

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close