• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

मारुति सुजुकी ने स्टार्टअप को समर्थन देने के लिए डीपीआईआईटी के साथ किया समझौता

वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल के तहत डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप को मारुति सुजुकी के नवोन्मेष कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

  • Money9
  • Last Updated : July 23, 2025, 15:11 IST
  • Follow
  • Follow

मारुति सुजुकी इंडिया ने वाहन विनिर्माण और परिवहन क्षेत्र में प्रौद्योगिकी-संचालित समाधान विकसित करने के लिए स्टार्टअप को प्रोत्साहित और समर्थन देने को लेकर उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के साथ गठजोड़ किया है।

वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल के तहत डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप को मारुति सुजुकी के नवोन्मेष कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

चयन के बाद, स्टार्टअप को विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, उद्योग की सोच और वाहन विनिर्माता के व्यापक नेटवर्क और बुनियादी ढांचे तक पहुंच का लाभ मिलेगा। यह उनके समाधान के सत्यापन के लिए एक बेहतर परीक्षण स्थल के रूप में कार्य करेगा।

इसके अतिरिक्त, स्टार्टअप को अपने समाधान प्रदर्शित करने के लिए ‘इनक्यूबेटर’ और निवेशकों से जुड़ने का एक मंच मिलेगा।

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (कंपनी) राहुल भारती ने कहा, ‘‘डीपीआईआईटी के साथ इस साझेदारी के माध्यम से, हम वाहन विनिर्माण और परिवहन क्षेत्र में प्रौद्योगिकी-संचालित समाधान बनाने के लिए स्टार्टअप का समर्थन करने के अपने प्रयासों को और तेज कर पाएंगे।’’

डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन (एमओयू) स्टार्टअप के लिए मजबूत मंच बनाने की दिशा में एक कदम है। यह विचारों को बाजार के लिए तैयार वाहन और विनिर्माण समाधान में बदलने में मददगार होगा, जिससे अगली पीढ़ी के औद्योगिक नवोन्मेष में भारत के नेतृत्व को मजबूती मिलेगी।’’

Published: July 23, 2025, 15:11 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Maruti Suzuki

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close