• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

त्योहारी मांग से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

बाजार सूत्रों ने कहा कि विगत 10-15 दिनों में सरसों के भाव 15-16 रुपये किलो घटे थे. इस बीच त्योहारों की मांग निकलने से आज इसमें सुधार आया. लेकिन यह भी तथ्य है कि भाव टूटने के बीच किसान माल कम ला रहे थे और ऊंचा दाम होने के कारण सरसों की लिवाली अधिक नहीं हो रही.

  • Money9
  • Last Updated : August 30, 2025, 22:45 IST
  • Follow
ऑयलसीड
  • Follow

त्योहारों की मांग बढ़ने के कारण घरेलू बाजार में शनिवार को सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल के दाम सुधार के साथ बंद हुए. जबकि सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन के भाव अपरिवर्तित बने रहे.

बाजार सूत्रों ने कहा कि विगत 10-15 दिनों में सरसों के भाव 15-16 रुपये किलो घटे थे. इस बीच त्योहारों की मांग निकलने से आज इसमें सुधार आया. लेकिन यह भी तथ्य है कि भाव टूटने के बीच किसान माल कम ला रहे थे और ऊंचा दाम होने के कारण सरसों की लिवाली अधिक नहीं हो रही. नीचे भाव होने से अब सरसों की मांग निकली है.

उन्होंने कहा कि त्योहारी मांग के कारण सोयाबीन तेल, पाम एवं पामोलीन तेल के दाम में भी सुधार आया. वहीं सोयाबीन की सरकारी बिकवाली होने के बीच सोयाबीन तिलहन के भाव स्थिर रहे. नमकीन बनाने वाली कंपनियों की मांग से बिनौला तेल में भी सुधार आया.

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,075-7,125 रुपये प्रति क्विंटल.

मूंगफली – 5,600-5,975 रुपये प्रति क्विंटल.

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 13,350 रुपये प्रति क्विंटल.

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,180-2,480 रुपये प्रति टिन.

सरसों तेल दादरी- 15,150 रुपये प्रति क्विंटल.

सरसों पक्की घानी- 2,550-2,650 रुपये प्रति टिन.

सरसों कच्ची घानी- 2,550-2,685 रुपये प्रति टिन.

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,250 रुपये प्रति क्विंटल.

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,825 रुपये प्रति क्विंटल.

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,150 रुपये प्रति क्विंटल.

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,650 रुपये प्रति क्विंटल.

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,800 रुपये प्रति क्विंटल.

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,250 रुपये प्रति क्विंटल.

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,200 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल.

सोयाबीन दाना – 4,625-4,675 रुपये प्रति क्विंटल.

सोयाबीन लूज- 4,325-4,425 रुपये प्रति क्विंटल.

Published: August 30, 2025, 22:45 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • oilseed

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close