• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अब इस राज्‍य ने सरकारी कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में की 4% की बढ़ोतरी

अब तक मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 46 फीसदी ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा था. इस बढ़ोतरी के साथ कर्मचारियों का डीए 50 प्रतिशत हो जाएगा.

  • Money9
  • Last Updated : October 28, 2024, 21:18 IST
  • Follow
फॉर्म लोन
  • Follow

असम के बाद अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दिया है. सीएम मोहन यादव ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी अगले साल 1 जनवरी से प्रभावी होगी. यानी 1 जनवरी 2024 से सरकारी कर्मचारियों को 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा. इसके साथ ही कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी. कहा जा रहा है कि इससे प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा.

अब तक मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 46 फीसदी ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा था. इस बढ़ोतरी के साथ कर्मचारियों का डीए 50 प्रतिशत हो जाएगा. वहीं, दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि हमारी सरकार एरियर का भुगतान भी इसी फाइनेंशियल ईयर (2024-25) में ही कर देगी. खास बात यह है कि एरियर का पेमेंट 4 किस्तों में किया जाएगा.

कर्मचारियों का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी

वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कर्मचारियों का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि मैं दिवाली के अवसर पर राज्य के सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देता हूं. राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया है. इससे बधाई दोगुनी हो जाती है, क्योंकि दिवाली के साथ-साथ मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस भी है. 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश का गठन हुआ था. सीएम ने कहा कि मैं अपने सभी कर्मचारियों को बधाई देता हूं, वे समर्पण, कड़ी मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करते हैं. यही वजह है उन्होंने देश भर के कर्मचारियों के बीच अपनी पहचान बनाई है. इसलिए कर्मचारियों का ध्यान रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है.

असम सरकार ने भी डीए में की बढ़ोतरी

बता दें कि बीते शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा की सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दिया था. उसने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. यह बढ़ोतरी जुलाई 2023 से प्रभावी होगी. इसके साथ ही असम के सरकारी कर्मचारियों का कुल डीए केंद्रीय कर्मचारियों के 53 फीसदी के बराबर हो जाएगा. खास बात यह है कि सरकार के इस फैसले पर कैबिनेट की मुहर भी लग गई है. संशोधित डीए दिसंबर के सैलरी के साथ ही मिलने लगेगा. वहीं, मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा ने कहा कि डीए में बढ़ोतरी कर्मचारियों को सरकार की ओर से दिवाली का तोहफा है.

Published: October 28, 2024, 21:18 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • DA hike

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close