• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन में गिरावट, बिनौला में सुधार

सूत्रों ने कहा कि शनिवार को बाजार में कामकाज सुस्त रहने के बीच सोसाबीन तेल, मूंगफली तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम स्थिर रहे.

  • Money9
  • Last Updated : December 27, 2025, 22:08 IST
  • Follow
ऑयलसीड
  • Follow

ऊंचे भाव के कारण मांग कमजोर रहने से स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों तेल-तिलहन तथा सोयाबीन प्लांट वालों द्वारा दाम घटाये जाने से सोयाबीन तिलहन के दाम में गिरावट रही. दूसरी ओर हल्की मांग के कारण बिनौला तेल कीमत में मामूली सुधार आया. शनिवार के सुस्त कामकाज के बीच बाकी अन्य तेल-तिलहनों के दाम स्थिर रहे.

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरसों के हाजिर दाम वैसे अपने न्यूनतम सामर्थन मूल्य (एमएसपी) से अधिक चल रहे हैं. इसका किसानों, स्टॉकिस्टों और सहकारी संस्थाओं के पास भी स्टॉक बचा है. अगली फसल भी बाजार में आने की तैयारी है. लेकिन हाजिर दाम ऊंचा होने की वजह से लिवाली प्रभावित है. इस वजह से सरसों तेल-तिलहन के दाम में गिरावट रही. सोयाबीन प्लांट वालों ने एक बार फिर से सोयाबीन के दाम को घटाया है जिसके कारण सोयाबीन तिलहन के दाम में गिरावट आई. वैसे भी सोयाबीन का हाजिर दाम निरंतर एमएसपी से नीचे ही बना हुआ है.

नमकीन बनाने वाली कंपनियों की हल्की मांग निकलने से बिनौला तेल कीमत में भी मामूली सुधार आया.

सूत्रों ने कहा कि शनिवार को बाजार में कामकाज सुस्त रहने के बीच सोसाबीन तेल, मूंगफली तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम स्थिर रहे.

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,900-6,950 रुपये प्रति क्विंटल.

मूंगफली – 6,450-6,825 रुपये प्रति क्विंटल.

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,500 रुपये प्रति क्विंटल.

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,485-2,785 रुपये प्रति टिन.

सरसों तेल दादरी- 14,250 रुपये प्रति क्विंटल.

सरसों पक्की घानी- 2,390-2,490 रुपये प्रति टिन.

सरसों कच्ची घानी- 2,390-2,535 रुपये प्रति टिन.

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,550 रुपये प्रति क्विंटल.

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,150 रुपये प्रति क्विंटल.

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,325 रुपये प्रति क्विंटल.

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,375 रुपये प्रति क्विंटल.

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,275 रुपये प्रति क्विंटल.

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल.

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,100 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल.

सोयाबीन दाना – 4,800-4,850 रुपये प्रति क्विंटल.

सोयाबीन लूज- 4,500-4,550 रुपये प्रति क्विंटल.

Published: December 27, 2025, 22:08 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • oilseed

Related

  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद में होटल कमरों के किरायों में 400 प्रतिशत तक का उछाल
  • पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close