• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

NCH को कर कटौती के बाद GST से संबंधित 3,000 शिकायतें मिलीं:उपभोक्ता मामलों की सचिव

खरे ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘ हमें हर दिन शिकायतें मिल रही हैं। अभी तक 3,000 उपभोक्ता शिकायतें मिली हैं। हम उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए सीबीआईसी (केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड) को भेज रहे हैं।’’

  • Money9
  • Last Updated : September 29, 2025, 14:57 IST
  • Follow
जीएसटी
  • Follow

उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने सोमवार को कहा कि करों में कटौती लागू होने के बाद से सरकार की राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) को जीएसटी से संबंधित 3000 शिकायतें मिली हैं।

खरे ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘ हमें हर दिन शिकायतें मिल रही हैं। अभी तक 3,000 उपभोक्ता शिकायतें मिली हैं। हम उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए सीबीआईसी (केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड) को भेज रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय उन मामलों पर कड़ी निगरानी रख रहा है जहां माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को देने से बचने के लिए भ्रामक प्रथाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को धोखा दिया जा रहा है।

खरे ने कहा कि मंत्रालय विभिन्न क्षेत्रों में शिकायतों की स्पष्ट जानकारी हासिल करने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) और ‘चैटबॉट’ प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ‘डार्क पैटर्न’ के उपयोग या ऐसे ‘डिस्काउंट’ की शिकायतों का विश्लेषण कर रहा है जो भ्रामक हैं या भ्रामक विज्ञापन दे रहे हैं और अनुचित व्यापार प्रथाओं का पालन कर रहे हैं, जहां कम जीएसटी का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं दिया गया है।

खरे ने कहा, ‘‘ अगर अलग-अलग क्षेत्रों से बहुत अधिक शिकायतें आती हैं, तो उन पर सामूहिक कार्रवाई की जाएगी। हम इस पर नजर रख रहे हैं। हम निश्चित रूप से उन सभी चीजों पर ध्यान देंगे जहां उपभोक्ताओं को भ्रामक छूट देकर ठगा जा रहा है।’’

खुदरा विक्रेताओं के जीएसटी दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पूरी तरह से नहीं पहुंचाने से जुड़ी चिंताओं के बीच शिकायत प्रणाली का रुख किया गया। इसके कारण सरकार को अपनी निगरानी प्रणाली को मजबूत भी करना पड़ा।

जीएसटी परिषद की तीन सितंबर को आयोजित 56वीं बैठक में प्रमुख सुधारों को मंजूरी दिए जाने के बाद 22 सितंबर से पूरे देश में कम जीएसटी दरें लागू कर दी गईं।

Published: September 29, 2025, 14:57 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • GST

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close