• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है भारत: गोयल

भारत पहले ही संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया और चार यूरोपीय देशों के समूह ईएफटीए (यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ) जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते लागू कर चुका है।

  • Money9
  • Last Updated : November 14, 2025, 13:45 IST
  • Follow
  • Follow

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत इस समय अमेरिका, यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड, ओमान, पेरू और चिली जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है।

उन्होंने साथ ही कहा कि भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) को नयी दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ की तरह एक विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर ‘आंध्र मंडपम’ विकसित करने के लिए राज्य सरकार के साथ हाथ मिलाकर खुशी होगी।

मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर व्यापार बाधाओं को कम करने से वस्तुओं, सेवाओं व पूंजी के मुक्त प्रवाह को बढ़ावा मिलेगा।

भारत पहले ही संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया और चार यूरोपीय देशों के समूह ईएफटीए (यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ) जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते लागू कर चुका है।

गोयल ने यहां ‘सीआईआई पार्टनरशिप समिट’ 2025 में कहा, ‘‘ हम वर्तमान में यूरोपीय संघ, अमेरिका, ओमान, न्यूजीलैंड, चिली और पेरू के साथ बातचीत कर रहे हैं। कई अन्य देश भी चाहते हैं कि हम उनके साथ बातचीत शुरू करें।’’

उन्होंने कहा कि कारोबार में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए केंद्र ने 42,000 अनुपालनों को हटा दिया है और 1,500 कानूनों को समाप्त कर दिया है।

Published: November 14, 2025, 13:45 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • tarde deal

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close