
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश किया जिसमें आयकर दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में मौजूदा कर स्लैब अगले वित्त वर्ष 2026-27 में भी बने रहेंगे।
नई कर व्यवस्था के तहत स्लैब इस प्रकार है:
आयकर स्लैब कर दर
4,00,000 रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं
4,00,001 से 8,00,000 रुपये 5%
8,00,001 से 12,00,000 रुपये 10%
12,00,001 से 16,00,000 रुपये 15%
16,00,001 से 20,00,000 रुपये 20%
20,00,001 से 24,00,000 रुपये 25%
24,00,001 से अधिक आय पर 30%
पुरानी व्यवस्था के तहत कर स्लैब-
आयकर स्लैब कर दर
₹2,50,000 रुपय तक शून्य
₹2,50,001 से ₹5,00,000 रुपये 5%
₹5,00,001 से ₹10,00,000 रुपये 20%
₹10,00,001 से अधिक आय पर 30%